ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

इतिहास के पन्नों मेंः 06 मई.

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 5, 2021

मौत के सौदागर को सजा-ए-मौतः 26 नवंबर 2008 की वह तारीख जब आतंकियों ने भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में खून की होली खेली। दस आतंकियों के दल ने मुंबई पर जैसे आतंक और खौफ की बरसात कर दी। 166 लोग उनकी गोलियों का निशाना बने और सैकड़ों लोग घायल हुए। दहशत तो पूरे देश में फैल गयी और देश का नेतृत्व जैसे सन्न रह गया। हालांकि कई घंटे चले ऑपरेशन के बाद सभी आतंकियों को मार गिराया गया लेकिन एक जिंदा आतंकी अजमल कसाब पकड़ लिया गया। मुंबई पुलिस के शहीद तुकाराम ओम्बले के साथ कुछ अन्य पुलिसकर्मियों ने जान पर खेलकर कसाब को जिंदा पकड़ा। उसके जरिये दुनिया के सामने इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने की पुष्टि हुई। लंबी पूछताछ के बाद 06 मई 2010 को विशेष अदालत ने कसाब को मौत की सजा सुनाई। हालांकि उसे 21 नवंबर 2012 को फांसी दी गयी।
 
अन्य अहम घटनाएंः
 
1529ः बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह की गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों पराजय।
 
1589ः महान गायक तानसेन का निधन।
 
1840ः दुनिया की पहली गोंद लगी डाक टिकट 'पेनी ब्लैक' का ब्रिटेन में इस्तेमाल।
 
1857ः ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल नेटिव इन्फेंट्री की 34वीं रेजिमेंट को भंग कर दिया। इसी रेजिमेंट के सिपाही मंगल पांडेय ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया था।
 
1861ः पंडित मोतीलाल नेहरू का जन्म।
 
1942ः फिलिपीन में अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने जापान के समक्ष समर्पण किया।
 
1944ः गांधीजी को पुणे के आगा खां पैलेस से रिहा किया गया। यह उनके जीवन की आखिरी जेलयात्रा थी।
 
1976ः उत्तर पूर्वी इटली में भीषण भूकंप से लगभग एक हजार लोगों की मौत। भूकंप इतना जबर्दस्त था कि उसके झटके पोलैंड तक महसूस किये गये।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.