ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

देश में पिछले 24 घंटे में 1,79,723 नए मामले, एक्टिव मरीज 7 लाख पार, Omicron टैली 4,033 के पार पहुँचा

Photo Source :

Posted On:Monday, January 10, 2022

नई दिल्ली, 10 जनवरी ( न्यूज हेल्पलाइन )     भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। Covid-19 के नए मामलों में 12.5 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है।पिछले 24 घंटे में 1,79,723 नए मामले दर्ज किए गए हैं। सिर्फ 13 दिन में कोविड के डेली केस 28 गुणा हो गए हैं।28 दिसंबर को 6,358 कोविड मामले सामने आए थे। भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 35,707,727 हो गई है।वहीं, एक्टिव मरीजों की बात करें तो उनकी संख्या 7 लाख पार हो चुकी है।अभी 723,619 सक्रिय मरीज हैं।कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों आंकड़े पर गौर करें तो पिछले 24 घंटे में 46,569 लोग इससे ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही अब तक कुल 34,500,172 लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 146 लोगों ने कोरोना की वजह से जान गंवाई है।अब तक देश में कुल 483,936 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हो चुकी है।
 
देश में कोरोना के मामलों में इजाफा लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,79,723 मामले सामने आए हैं।कल के मुकाबले देश में कोरोना के मामलों में 12.5 फीसद की वृद्धि दर्ज की गई है।
 
देश में ओमिक्रॉन के कुल मामले 4,033 हो गए हैं। हालांकि इनमें से 1,552 लोग ठीक हो चुके हैं।वहीं एक दिन पहले देश में ओमिक्रॉन के 3,623 मामले थे।महाराष्ट्र में सबसे अधिक (1,216) मामले सामने आए हैं, इसके बाद राजस्थान (529) और दिल्ली 513, कर्नाटक में 441, केरल में 333 और गुजरात में 236 मामले आए।
 
भारत ने राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 151.94 करोड़ टीके की खुराक दी है।देश में अब तक 1,51,94,05,951 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।पिछले 24 घंटे में 29,60,975 वैक्सीन डोज दिए जाने से देश में अब तक 1,51,94,05,951 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.