ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

मुंबई के मलाड में 4 मंजिला बिल्डिंग के ढहने से 11 लोगों की मौत, सर्च अभियान जारी

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 10, 2021

मुंबई, 10 जून 2021  मुंबई के मालाड इलाके में एक 4 मंजिला बिल्डिंग के ढह जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। सर्च अभियान अभी भी जारी है, इसलिए आंकड़ा बढ़ भी सकता है। वैसे तो यह घटना रात को ही हो गई थी मगर बरसात और अंधेरे के कारण खोज अभियान थोड़ा धीमा रहा। सुबह होते ही सर्च और बचाव कार्य को तेज कर दिया गया है। बता दें कि मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है। बिल्डिंग के गिरने के पीछे कारण लगातार बरसात का होना और कमजोर बनावट को बताया जा रहा है। 

 

घटना बुधवार 9 जून की रात करीब 11 बजे की है। मालाड वेस्ट के मालवानी इलाके में एक चार मंजिला बिल्डिंग एकाएक ढह गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर्च अभियान अभी भी चल रहा है। पुलिस ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि दिनभर हुई बारिश के कारण एक 4 मंजिला इमारत 3 मंजिला इमारत पर गिर गई, जिससे हादसा और बड़ा हो गया। 

 

घटना के बाद से ही फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। मलबे में फंसे लोगों को स्थानीय निवासियों, बीएमसी, पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से बाहर निकालने का कार्य जोरों पर है। 15 महिलाओं और बच्चों को स्थानीय अस्पताल में रखा गया है। उम्मीद है जल्द ही बाकी फंसे लोगों को भी सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया जाए। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.