ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

बंगाल के 14.91 लाख किसानों को पहली बार मिला किसान सम्मान निधि का लाभ

Photo Source :

Posted On:Friday, May 14, 2021

कोलकाता,14 मई । पश्चिम बंगाल के किसानों को भी आखिरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिलना शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशभर के किसानों के खाते में इस योजना की आठवीं किस्त जारी की। बंगाल के किसानों को पहली बार बंगाल के किसानों को दो हजार रुपये की वित्तीय मदद उनके खाते में सीधे मिली है। बंगाल के 21.79 लाख किसानों में से लगभग 14.91 लाख किसानों को पोर्टल में पंजीकरण कराया था। उन किसानों के एकाउंट में सीधे पहली किस्त 2000 रुपये हस्तांरित किए गए हैं।
 
बंगाल के किसानों को आर्थिक मदद मिलने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किसानों के नाम खुली पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने किसानों के हक की लड़ाई लड़ी है, जिसकी वजह से किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिला है। हालांकि ममता ने कहा है कि किसानों को बहुत कम राशि दी गई है।  ममता ने पत्र में कहा कि बंगाल के किसानों को बकाया 18000 रुपये मिलने चाहिए थे, लेकिन वह नहीं मिले। वह किसानों के हित के लिए लड़ाई जारी रखेंगी। 
 
दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया था कि बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार ने किसानों को वंचित किया है। अब जब राज्य में फिर से ममता बनर्जी की सरकार बनी है, तो भी अपने वादे के अनुसार प्रधानमंत्री ने बंगाल के किसानों को आर्थिक सहायता राशि दी है। ममता ने किसानों को लिखे पत्र में कहा है कि काफी टाल बहाना के बाद पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बंगाल के किसानों के लिए केंद्र सरकार ने जारी की है। राज्य सरकार पहले ही किसानों को कृषक बंधु के तहत राशि दे रही है। किसानों को बकाया रुपये दिलाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी।
 राज्य के कृषि मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कहा कि बंगाल के किसानों को बकाया नहीं मिला। पीएम अपना वादा पूरा नहीं किये हैं। वह अपना वादा पूरा करने में असफल रहे हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.