ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

ओएनजीसी के अपहृत तीन कर्मचारियों में से दो नगालैंड के मोन जिले से बरामद

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 24, 2021

चराईदेव (असम), 24 अप्रैल । ओएनजीसी के अपहृत तीन कर्मचारियों में से दो को बीती रात नगालैंड के मोन जिला के पहाड़ी क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। तीसरे अपहृत की तलाश के लिए सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। यह अभियान सेना व असम रायफल के जवानों ने संयुक्त रूप से मिलकर चलाया था। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक एके-47 रायफल भी मौके से बरामद किया है। चराईदेव के पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि तलाशी अभियान जारी है। जल्द ही तीसरे कर्मचारी को भी बरामद कर लिया जाएगा।



अपहृत व्यक्तियों में मोहिनी मोहन गोगोई (35, जूनियर टेक्नीशियन, प्रोडक्शन, डिब्रूगढ़) रितुल सैकिया (33, जूनियर टेक्नीशियन, प्रोडक्शन, जोरहाट) और  अलकेश सैकिया (28, जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट, प्रोडक्शन, जोरहाट) शामिल हैं।
 
उल्लेखनीय है कि शिवसागर जिला के लकुआ स्थित ओएनजीएस के जीजीएस 08 साइट से तीन कर्मचारियों का गत 21 अप्रैल की तड़के संदिग्ध पांच सदस्यीय उल्फा (स्वाधीन) उग्रवादियों ने अपहरण कर लिया था। पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि तीनों कर्मचारियों का अपहरण एंबुलेंस के जरिए किया गया था। उग्रवादी तोनों लेकर चराईदेव जिला होते हुए नगालैंड के मोन जिला में प्रवेश किया था। इस जानकारी के आधार पर ही सेना, असम रायफल व अन्य सुरक्षा एजेंसियां तलाशी अभियान में जुट गयी थी।
 

असम के स्पेशल डीजीपी (लॉ एंड आर्डर) जीपी सिंह 21 अप्रैल की सुबह शिवसागर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गये। इस अपहरण कांड के संबंध में पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान का नेतृत्व करते हुए इलाके में अब तक वहां डेरा डाले हुए हैं।


वहीं, पुलिस ने उल्फा (स्व) के 14 लिंकमैनों और समर्थकों को गिरफ्तार किया है जो प्रतिबंधित संगठन की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस दौरान मदद कर रहे थे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.