ताजा खबर
Lok Sabha Elections2024: कांग्रेस पार्टी ने काटा सुप्रिया श्रीनेत का टिकट, कंगना रनौत पर टिप्पणी को ...   ||    Elvish Yadav को किसकी लगी नजर? फिर आएगी जेल जाने की नौबत, जानें किस मामले में फंसे यूट्यूबर   ||    Gaya Lok Sabha Elections2024 : बिहार की इस सीट से कौन जाएगा संसद? मांझी या सर्वजीत में टक्कर? देखें ...   ||    गुड फ्राइडे पर बड़ा हादसा, साउथ अफ्रीका में श्रद्धालुओं को ले जा रही बस पलटी, 45 की मौत   ||    जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी   ||    कहानी उस बीजेपी नेता की हत्या की, जहां से शुरू हुआ मुख्तार अंसारी का पतन   ||    Surya Grahan: लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल का समय   ||    Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||   

पूर्वोत्तर में सर्वाधिक 2267 नए कोरोना संक्रमित मिले

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 21, 2021

गुवाहाटी, 21 अप्रैल । पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो गयी है। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में असम पहले नंबर पर है, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।
 
पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 2267 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। जबकि, असम में 03 और मणिपुर में 01 मरीज की मौत हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3 लाख, 48 हजार, 103 हो गई है। इनमें 3 लाख, 33 हजार, 210 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 403 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 10 हजार, 817 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 2 हजार, 366 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 04 नये मरीज की मौत हुई है।
 
असम में फिर से 1 हजार, 651 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख, 27 हजार, 473 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख,17 हजार, 296 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 279 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 7 हजार, 685 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 1 हजार, 145 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 03 मरीजों की मौत हुई है।
 
त्रिपुरा में 24 घंटों के दौरान 60 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों  की  संख्या 34 हजार, 091 हो गई है। इनमें 33 हजार 168  मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 16 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 509 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 391 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
मणिपुर में 94 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 29 हजार, 869 है जबकि 29 हजार, 106 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 04 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 385 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 378 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 01 मरीज की मौत हो गयी है।
 
अरुणाचल प्रदेश में भी 61 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 17 हजार, 113 है जबकि 16 हजार, 835 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 15 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 222 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 56 मरीजों की मौत हुई है।
 
मेघालय में 137 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 15 हजार, 116 हो गई है जबकि 14 हजार, 105 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 34 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 857 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 154 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
नगालैंड में 82 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12 हजार, 650 है। राज्य में कुल 12 हजार, 110 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि, 257 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 94 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 91 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6 हजार, 796 हो गई है। इनमें से 6 हजार, 021 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 04 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 488 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 136 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
मिजोरम में इस बीच 91 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4 हजार, 995 हो गई है। इनमें से 4 हजार, 569 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 51 मरीज स्वस्थ हुआ है। जबकि 414 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.