ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

मध्‍य प्रदेश में 291 कि.मी. राष्ट्रीय राजमार्गों के सुधार के लिए केंद्र सरकार देगी 726 करोड़ रुपये

Photo Source :

Posted On:Monday, April 12, 2021

-लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने ज्ञापित किया मोदी सरकार के प्रति आभार 
 
भोपाल, 11 अप्रैल। लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने प्रदेश में 14 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की 291 किलोमीटर सड़कों के निर्माण व सुदृढ़ीकरण के लिए भारत सरकार द्वारा 726 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर,  केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण से विकास को नई गति मिल सकेगी।
 
प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग नीरज मंडलोई ने इस संबंध में बताया कि भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में 14 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के तहत नवीन मार्गों की डीपीआर तैयार करने, पूर्व से स्थापित राष्ट्रीय राजमार्ग के सुदृढ़ीकरण तथा नवीन मार्गों के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।
 
प्रमुख सचिव ने श्री मंडलोई ने कहा कि  एनएच 30 पर सोहागी, गढ़ और कटरा कस्बे में सड़क मार्गों के सुदृढ़ीकरण के लिए 7 करोड़ 83 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैंl  इसी प्रकार 572 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने के लिए 21 करोड़ 87 लाख रुपए,  गुलगंज से अमानगंज एनएच 43 के सुदृढ़ीकरण के लिए 7 करोड़ 45 लाख रुपए, सागर से छतरपुर एनएच 86 के सुदृढ़ीकरण के लिए 22 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि केंद्र दे रहा है। 
 
वहीं, दमोह हीरापुर एनएच 12 के लिए 9 करोड़ 11 लाख  रुपए, सागर टोला से शहडोल राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए 19 करोड़ 67 लाख रुपए, दिनारा-पचोर-चंदेरी-मुंगावली से मेलुआ चौराहे तक राष्ट्रीय राजमार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए 18 करोड़ 19 लाख रुपए तथा सीधी-सिंगरौली हाईवे के लिए 529 करोड़ 40 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। 
 
इसके साथ ही उन्‍होंने बताया कि एनएच 26A पर टोल प्लाजा के निर्माण के लिए 9 करोड़ 42 लाख रुपए, भोपाल शहर से गुजरने वाले एनएच 86 के सुदृढ़ीकरण के लिए 6 करोड़ 61 लाख रुपए और बमीठा खजुराहो सड़क मार्ग के लिए 73 करोड़ 43 लाख रूपये की स्वीकृति भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई है। 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.