ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

एक दिन में दर्ज हुए 38,948 नए कोरोना केसेस, अकेले केरल से आएं 26,701 मरीज

Photo Source :

Posted On:Monday, September 6, 2021

नई दिल्ली, 6 सितंबर (न्यूज हेल्पलाइन)    देश में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद फिर से मजबूती दिखाने लगी है। इससे कोरोना के तीसरी लहर आने की संभावनाएं बनते जा रही हैं। लॉकडाउन और कोविड प्रतिबंधों के कारण कोरोना के एक्टिव केसेस घटते हुए तीन लाख के करीब आ गए थे, वे फिर से 4 लाख के पार (4,04,874) चले गए हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी अपडेट के अनुसार विगत 24 घंटों में देश में 38,948 नए कोरोना केसेस दर्ज हुए हैं। उनमें से अकेले केरल राज्य में ही 26,701 मरीज दर्ज किये गए हैं। यह आंकड़ा न सिर्फ केरल के लिए बल्कि देश के लिए भी खतरे की घंटी है।  ज्ञात हो कि विगत 24 घंटों में इस बीमारी को मात देकर 43,903 लोग ठीक हुए हैं। यह आंकड़ा थोड़ी सकारात्मकता को दिखाता है। 

विगत 24 घंटों में देश में कोरोना के कारण 219 मौतें हुई हैं। इसमें से अकेले केरल में दर्ज 74 मौतें शामिल हैं। इन आकंडों के बाद कोरोना से देश में मरने वालों की कुल संख्या 4,40,752 हो गई हैं। ताज़ा अपडेट के बाद देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,30,27,621 पहुंच गई है, जिसमें से 3,21,81,995 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अब तक 68,75,41,762 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। वैक्सीन की ये डोज में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को दी गई है, जिनमे से वे लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है।  

इसी के साथ भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने आज सोमवार 6 सितंबर को जानकारी दी कि 5 सितंबर 2021 तक कोविड19 के लिए कुल 53,14,68,867 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से कल रविवार 5 सितंबर को ही 14,10,649 नमूनों का परीक्षण किया गया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.