ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

कश्मीर घाटीः दो अलग-अलग मुठभेड़ में अबतक 5 आतंकी ढेर, दो आतंकी मस्जिद में छिपे, अभियान जारी

Photo Source :

Posted On:Friday, April 9, 2021

श्रीनगर, 09 अप्रैल । कश्मीर घाटी में गुरुवार देर शाम से अभीतक सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच आतंकवादियों को मार गिराया है। जहां एक ओर शुक्रवार सुबह पुलवामा जिले के अवंतीपोरा त्राल के अंतर्गत नौबुग में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। वहीं दूसरी ओर गुरुवार शाम को सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले के जान मोहल्ला में तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। इस दौरान सेना के एक अधिकारी सहित चार जवान भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार सैन्य अस्पताल में जारी है। 
 
शोपियां में अभी दो अन्य आतंकवादी जिसमें अंसार गजवात-उल-हिंद (एजीएच) का कमांडर इम्तियाज भी शामिल है, अपनी जान बचाने के लिए मस्जिद में शरण लिए हुए है। धार्मिक स्थल को नुकसान न पहुंचे इस कारण सुरक्षाबलों ने मस्जिद के इमाम और आतंकी के भाई को मस्जिद में भेजा लेकिन आतंकवादियों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। अब आतंकवादियों को मस्जिद से बाहर निकालने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी बीच कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शोपिया में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार व सेना के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं अभियान पर नजर रखे हुए हैं।
 
शोपियां मुठभेड़ में मारे गये आतंकवादियों की पहचान इश्तियाक, जाहिद कोका और काशिफ मीर के रूप में हुई है। हालाकि अभी पहचान की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है जाहिद कोका का भाई बुरहान कोका भी एजीएच का कमांडर रह चुका है। वह पिछले साल ही सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। काशिफ मीर बीते माह ही आतंकी बना था। वह हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर ब्वॉय रहे आतंकी बुरहान का ममेरा भाई था।
 
इसी बीच अवंतीपोरा त्राल के नौबुग इलाके में शुक्रवार सुबह मारे गये आतंकवादियों  की अभी पहचान नहीं हो पाई है। इलाके में तलाशी अभियान फिलहाल जारी है। मारे गये दोनों आतंकी स्थानीय बताए जा रहे हैं। 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.