ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

कोरोना के चलते शताब्दी, राजधानी, दुरंतो और वंदे भारत सहित 52 जोड़ी ट्रेनें रद्द

Photo Source :

Posted On:Friday, May 7, 2021

नई दिल्ली, 06 मई । भारतीय रेलवे ने देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण संक्रमण के बढ़ते मामलों और यात्रियों की कमी के कारण लंबी दूरी की शताब्दी, राजधानी, दुरंतो और वंदे भारत एक्सप्रेस सहित 52 जोड़ी यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है। 

उत्तर रेलवे डिवीजन ने गुरुवार को 28 जोड़ी यात्री रेलगाड़ियों की सूची जारी की है। इनमें आठ जोड़ी शताब्दी, 2-2 जोड़ी राजधानी, जनशताब्दी और दुरंतो के अलावा एक जोड़ी वंदेभारत और देहरादून-दिल्ली त्योहार स्पेशल, कोटद्वार-दिल्ली सिद्धाबली स्पेशल. कालका-शिमला रेल मोट्रर्स स्पेशल. कालका-शिमला त्योहार स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। इनमें से अधिकांश रेलगाड़ियां 09 मई से अगले आदेश तक रद्द रहेंगी।   
इनमें नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी स्पेशल, नई दिल्ली-कालका शताब्दी स्पेशल, नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी स्पेशल, नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी स्पेशल, नई दिल्ली-काठगोदाम शताब्दी स्पेशल और नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी स्पेशल शामिल हैं। ये सभी 09 मई से अगले आदेश तक रद्द रहेंगी। 

वहीं, नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी स्पेशल और नई दिल्ली-उना जनशताब्दी स्पेशल क्रमश: 10 और 9 मई से अगले आदेश तक रद्द रहेगी। निजामुद्दीन-पुणे दुरंतो स्पेशल 10 मई से और सराय रोहिल्ला-जम्मू दुरंतो स्पेशल 9 मई से अगले आदेश तक रद्द रहेगी। निजामुद्दीन-चेन्नई राजधानी स्पेशल 12 मई से और नई दिल्ली-बिलासपुर राजधानी स्पेशल 11 मई से अगले आदेश तक रद्द रहेगी। दिल्ली-कटरा वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस 9 मई से अगले आदेश तक रद्द कर दी गई है।
उधर, मध्य रेलवे डिवीजन ने भी यात्रियों की कमी का हवाला देते हुए 24 जोड़ी ट्रेनों को 10 मई से 30 जून तक रद्द करने की घोषणा जारी की है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.