ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

पूर्वोत्तर में 5653 नए कोरोना संक्रमित, 3166 हुए स्वस्थ

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 4, 2021

गुवाहाटी, 04 मई । असम समेत पूरे पूर्वोत्तर में कोरोना का संक्रमण काफी तेज गति से बढ़ रहा है। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में असम पहले नंबर पर है, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।
 
पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 5 हजार 653 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3 लाख, 97 हजार, 604 हो गई है। इनमें 3 लाख, 54 हजार, 802 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 3 हजार 166 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 38 हजार, 081 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 2 हजार, 733 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 51 मरीज की मौत हुई है।
 
असम में 4 हजार, 489 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख, 63 हजार, 450 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख, 34 हजार, 237 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 2 हजार 534 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 26 हजार, 477 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 1 हजार, 389 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 29 मरीजों की मौत हुई है।
 
त्रिपुरा में 134 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों  की  संख्या 35 हजार, 720 हो गई है। इनमें 33 हजार 725 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 62 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1 हजार 576 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 396 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 01 मरीज की मौत हुई है।
 
मणिपुर में 362 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 32 हजार, 523 है जबकि 30 हजार, 030 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 107 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 2 हजार 071 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 422 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 07 मरीजों की मौत हुई है।
 
अरुणाचल प्रदेश में भी 220 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 18 हजार, 959 है जबकि 17 हजार, 363 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 90 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 1 हजार 537 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 59 मरीजों की मौत हुई है।
 
मेघालय में 246 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 17 हजार, 675 हो गई है जबकि 15 हजार, 606 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 177 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 1 हजार 884 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 185  मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 06 मरीज की मौत हुई है।
 
नगालैंड में 101 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 14 हजार, 451 है। राज्य में कुल 12 हजार, 325 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 30 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1 हजार 584 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 115 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 06 मरीज की मौत हुई है।
 
सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 27 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 8 हजार, 468 हो गई है। इनमें से 6 हजार, 404 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 100 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1 हजार 723 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 150 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज की मौत हुई है।
 
मिजोरम में इस बीच 74 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 6 हजार, 358 हो गई है। इनमें से 5 हजार, 112 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं।  पिछले 24 घंटों के दौरान 66 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 1 हजार 229 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 17 है। पिछले 24 घंटों के दौरान 01 मरीज की मौत हुई है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.