ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

बेंगलुरू के श्री चैतन्य शिक्षण संस्थान के 60 स्टूडेंट्स एक साथ हुए कोरोना पॉजिटिव, 20 अक्टूबर तक संस्थान बंद

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 29, 2021

बेंगलुरू, 29 सितंबर (न्यूज हेल्पलाइन)     देश में कोरोना की स्थिति काफी नियंत्रण में आने लगी है, मगर कुछ दक्षिणी और पूर्वोत्तर के राज्यों में स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। इसी बीच दक्षिण भारत के एक राज्य कर्नाटक से एक चिंतित करने वाली खबर आई है, जिसमें एक ही शिक्षण संस्थान के 60 स्टूडेंट्स एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

ज्ञात हो कि यह घटना कर्नाटक के राजधानी बेंगलुरू के श्री चैतन्य शिक्षण संस्थान में हुई है, जहां के 60 स्टूडेंट्स एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि शिक्षण संस्थान को आगामी 20 अक्टूबर तक के लिए बंद कर दिया गया है, मगर इस घटना से देश के शिक्षण संस्थानों को स्टूडेंट्स के पढ़ाई के लिए खोलने या न खोलने के प्रश्न पर एक और प्रश्न चिन्ह लग गया है। 

इस घटना के बारे में बात करते हुए बेंगलुरु शहरी उपायुक्त जे मंजूनाथ ने बताया कि यह श्री चैतन्य शिक्षण संस्थान है। रविवार की शाम एक छात्र ने उल्टी और दस्त की शिकायत की। हम तुरंत हरकत में आ गए। 480 छात्र थे, सभी की जांच की गई। परीक्षण में 60 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

जे मंजूनाथ ने आगे बताया कि यह एक बोर्डिंग स्कूल है, छात्र पिछले एक महीने से वहां थे और जब वे आए तो उनमें कोई लक्षण नहीं थे। सकारात्मक परीक्षण करने वाले 60 छात्रों में से केवल 2 रोगसूचक हैं। हमारी टीम है, हमने सभी का परीक्षण किया है। 

बेंगलुरु शहरी उपायुक्त जे मंजूनाथ ने आगे के प्लान के बारे में बात करते हुए बताया कि हम 7वें दिन फिर से परीक्षण करेंगे। स्कूल को 20 अक्टूबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। चिंता का कोई कारण नहीं है, यह एक सक्रिय उपाय है। सकारात्मक परीक्षण करने वाले 60 छात्रों में से 14 तमिलनाडु के हैं और बाकी राज्य के विभिन्न हिस्सों से हैं। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.