ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

पूर्वोत्तर में 6952 नए कोरोना संक्रमित, 5623 हुए स्वस्थ

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 15, 2021

गुवाहाटी, 15 मई । असम समेत पूरे पूर्वोत्तर में कोरोना का संक्रमण  तेज गति से बढ़ रहा है। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले असम में हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।
 
पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 6 हजार 952 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 4 लाख, 77 हजार, 894 हो गई है। इनमें 4 लाख, 05 हजार, 011 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 5 हजार 623 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 66 हजार, 982 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 3 हजार, 790 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 117 नये मरीज की मौत हुई है।
 
असम में 4 हजार, 076 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3 लाख, 19 हजार, 630 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख, 74 हजार, 274 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 4 हजार 168 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 41 हजार, 976 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 2 हजार, 060 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 76 मरीजों की मौत हुई है।
 
त्रिपुरा में 552 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों  की  संख्या 39 हजार, 603 हो गई है। इनमें 35 हजार 088 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 200 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 4 हजार 069 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 423 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 02 मरीजों की मौत हुई है।
 
मणिपुर में 726 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 38 हजार, 322 है जबकि 31 हजार, 872 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 381 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 5 हजार 898 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 552 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 16 मरीजों की मौत हुई है।
 
मेघालय में 627 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 22 हजार, 203 हो गई है जबकि 17 हजार, 909 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 327 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 4 हजार 014 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 280 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 12 मरीजों की मौत हुई है।
 
अरुणाचल प्रदेश में भी 263 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 21 हजार, 373 है जबकि 19 हजार, 094 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 223 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 2 हजार 202 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 77 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 05 मरीजों की मौत हुई है।
 
 
नगालैंड में 275 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 17 हजार, 531 है। राज्य में कुल 13 हजार, 034 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 66 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 3 हजार 760  मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 177 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 232 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 10 हजार, 855 हो गई है। इनमें से 7 हजार, 446 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 169 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 3 हजार 003 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 198 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 06 मरीजों की मौत हुई है।
 
मिजोरम में इस बीच 201 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 8 हजार, 377 हो गई है। इनमें से 6 हजार, 294 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछळे 24 घंटों के दौरान 89 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 2 हजार 060 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 23 है।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.