ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

पूर्वोत्तर में 7226 नए कोरोना संक्रमित, 5140 हुए स्वस्थ

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 11, 2021

गुवाहाटी, 11 मई ।  पूर्वोत्तर के राज्यों में कोरोना का संक्रमण काफी तेज हो चुका है। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में असम पहले नंबर पर है, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।
 
पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान अब तक सर्वाधिक 7 हजार 226 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 4 लाख, 45 हजार, 969 हो गई है। इनमें 3 लाख, 86 हजार, 197 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 5 हजार 140 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 57 हजार, 095 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में कोरोना से अब तक 3 हजार, 287 मरीजों की मौत हो चुकी  है। पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर के इन राज्यों में 118 नये मरीजों की मौत हुई है।
 
असम में 24 घंटों के दौरान 5 हजार, 803 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख, 98 हजार, 171 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख, 57 हजार, 571 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 4 हजार 231 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 37 हजार, 500 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 1 हजार, 753 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 77 मरीजों की मौत हुई है।
 
त्रिपुरा में 133 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इनके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मरीजों  की  संख्या 37 हजार, 689 हो गई है। इनमें 34 हजार 474 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 130 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 2 हजार 785 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 407 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 04 मरीजों की मौत हुई है।
 
मणिपुर में 424 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 35 हजार, 778 है जबकि 30 हजार, 685 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 87 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 4 हजार 604 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 489 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान इस प्रदेश में 13 मरीजों की मौत हुई है।
 
अरुणाचल प्रदेश में भी 205 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 20 हजार, 372 है जबकि 18 हजार, 350 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 179 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 1 हजार 958 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 64 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 04 मरीजों की मौत हुई है।
 
मेघालय में 409 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 20 हजार, 129 हो गई है जबकि 16 हजार, 834 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 241 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 3 हजार 062 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 233 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 05 मरीजों की मौत हुई है।
 
नगालैंड में 133 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 16 हजार, 283 है। इस प्रदेश में कुल 12 हजार, 734 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 47 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2 हजार 884  मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 150 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 10 मरीजों की मौत हुई है।
 
सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 46 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 9 हजार, 924 हो गई है। इनमें से 7 हजार, 008 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 139 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2 हजार 542 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 169 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 02 मरीज की मौत हुई है।
 
मिजोरम में इस बीच 73 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7 हजार, 623 हो गई है। इनमें से 5 हजार, 841 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 86 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 1 हजार 760 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 22 है। पिछले 24 घंटे के दौरान 03 मरीजों की मौत हुई है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.