ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

महाराष्ट्र समेत दस राज्यों में कोरोना के कुल नए मामलों का 75.01 प्रतिशत मामले हो रहे हैं दर्ज

Photo Source :

Posted On:Friday, April 23, 2021

नई दिल्ली, 23 अप्रैल । देश में कोरोना के नए मामले बुलेट की रफ्तार से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को दूसरे दिन कोरोना के नए मामले तीन लाख के पार हो गया। इन मामलों में 75.01 प्रतिशत मामले दस राज्यों से रिपोर्ट हो रहे हैं। इनमें महाराष्ट्र पहले नंबर पर है जहां 67,013 नए मामले आए, दूसरे नंबर पर उत्तरप्रदेश 34,254 नए मामले सामने आए जबकि केरल में 26,995 मामले सामने आएं। इसके साथ दिल्ली चौथे नंबर पर है जहां 26,169 मामले, कर्नाटक में 25,795 मामले, छत्तीसगढ़ 16,750 मामले, राजस्थान में 14,468 मामले, गुजरात में 13,105 मामले, तमिलनाडु में 12,652 मामले, मध्यप्रदेश में 12,384 मामले सामने आए। 
 
वहीं,  5 राज्यों में देश का 59.12 प्रतिशत कोरोना के एक्टिव मामले हैं। इनमें महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक औऱ केरल शामिल हैं। जबकि कोरोना से हो रही मौत की दर कम हुई है। मौजदा समय में राष्ट्रीय मृत्यु दर 1.15 प्रतिशत है। दस राज्यों में देश में कोरोना से हुई मौत में 81.79 प्रतिशत मौतें दस राज्यों से रिपोर्ट हो रही हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोरोना से सबसे ज्यादा 568 मौतें हुई, जबकि दिल्ली में 306 मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, लक्ष्यद्वीप, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और दादरा नगर हवेली और दमन दीव में 24 घंटे में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है।   
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.