ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

पूर्वोत्तर में 8654 नए कोरोना संक्रमित, 5353 मरीज स्वस्थ

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 12, 2021

गुवाहाटी, 12 मई । असम समेत पूरे पूर्वोत्तर में कोरोना का संक्रमण काफी तेज गति से बढ़ रहा है। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में असम पहले नंबर पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।
 
पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 8 हजार 654 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 4 लाख, 54 हजार, 620 हो गई है। इनमें 3 लाख, 88 हजार, 930 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 5 हजार 353 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 60 हजार, 157 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 3 हजार, 422 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 135 नये मरीज की मौत हुई है।
 
असम में 6 हजार, 258 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3 लाख, 04 हजार, 429 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख, 61 हजार, 980 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 4 हजार 409 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 39 हजार, 264 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 1 हजार, 838 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 85 मरीजों की मौत हुई है।
 
त्रिपुरा में 466 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों  की  संख्या 38 हजार, 155 हो गई है। इनमें 34 हजार 624 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 150 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3 हजार 098 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 410 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 03 मरीजों की मौत हुई है।
 
मणिपुर में 592 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 36 हजार, 370 है जबकि 30 हजार, 880 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 195 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 4 हजार 981 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 509 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 20 मरीजों की मौत हुई है।
 
मेघालय में 450 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 20 हजार, 579 हो गई है जबकि 17 हजार, 040 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 206 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 3 हजार 297 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 242 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 09 मरीजों की मौत हुई है।
 
अरुणाचल प्रदेश में भी 205 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 20 हजार, 575 है जबकि 18 हजार, 583 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 232 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 1 हजार 924 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 68 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 04 मरीजों की मौत हुई है।
 
 
नगालैंड में 269 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 16 हजार, 552 है। राज्य में कुल 12 हजार, 779 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 45 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 3 हजार 081  मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 156 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 06 मरीजों की मौत हुई है।
 
सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 241 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 10 हजार, 165 हो गई है। इनमें से 7 हजार, 042 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 34 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2 हजार 741 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 177 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 08 मरीज की मौत हुई है।
 
मिजोरम में इस बीच 73 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7 हजार, 795 हो गई है। इनमें से 6 हजार, 002 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 82 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 1 हजार 771 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 22 है। पिछले 24 घंटे के दौरान 03 मरीज की मौत हुई है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.