भुवनेश्वर, 05 मई। ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित 9,889 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,89,641 हो गई है। अभी तक 4,10,227 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 77,257 है। राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
विभाग के अनुसार संक्रमण के 9,889 नए मामलों में से 5,611 संगरोध से हैं, जबकि 4278 लोग स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाए गए लोग कुल 30 जिलों से हैं। खोर्धा जिले में सर्वाधिक 1,331 संक्रमित पाए गए हैं। अनुगुल जिले में 443, बालेश्वर जिले में 151, बरगढ़ जिले में 483, भद्रक जिले में 52, बलांगीर जिले में 326, कटक जिले में 790, देवगड़ जिले में 75, ढेंकानाल में 90, गजपति जिले में 117, गंजाम जिले में 310, जगतसिंहपुर जिले में 156, जाजपुर जिले में 282 और झारसुगुडा जिले में 386 संक्रमित पाए गए हैं।
कालाहांडी जिले में 414, कंधमाल जिले में 52, केन्द्रपाड़ा जिले से 133, केन्दुझर जिले में 195, कोरापुट जिले में 194, मलकानगिरि जिले में 86, मयुरभंज जिले में 243, नवरंगपुर जिले में 414, नयागढ़ जिले में 223, नूआपाड़ा जिले में 335, पुरी जिले में 436, रायगड़ा जिले में 129, संबलपुर जिले में 470, सोनपुर में 158 और सुंदरगढ़ जिले में 1,137 नए मामले दर्ज किए गए हैं।