ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

भारी बारिश के कारण घर ढहने से 9 लोग सोते हुए ही दबकर मरें, तमिलनाडु के वेल्लोर की है घटना

Photo Source :

Posted On:Friday, November 19, 2021

वेल्लोर, 19 नवंबर (न्यूज हेल्पलाइन)      दक्षिणवर्ती राज्य तमिलनाडु में कल गुरुवार 18 नवंबर से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सभी लोगों के जीवन में भारी उथल-पुथल मचा रहा है। इसी सिलसिले में तमिलनाडु के मेडिकल सिटी के नाम से मशहूर शहर वेल्लोर से एक धुकहड़ समाचार सामने आ रहा है। जहां पर कल से हो रहे लगातार तेज बारिश से हुए घर गिरने से आज शुक्रवार 19 नवंबर की सुबह कम से कम 9 लोग मलबे और पानी में दबकर मृत हो गए हैं। 

इस घटना के बारे में वेल्लोर के कलेक्टर टीपी कुमारवेल पांडियन ने बताया कि वेल्लोर के पेरनामबट में आज सुबह लगातार बारिश के कारण घर गिरने से नौ लोगों की नींद में ही मौत के मुह में समा गए। मृतकों में 4 महिलाएं, 4 बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। मृतकों के अलावा इस हादसे में 9 लोग घायल भी हुए हैं।

प्रशासन ने बताया कि घायलों का इलाज गुडियाथम सरकारी अस्पताल और अदुक्कमपरई के सरकारी वेल्लोर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। प्रारंभिक जांच में मृतकों की पहचान मिस्बा फातिमा, अनीसा बेगम, रूही नाज, कौसर, थंजीला, अफीरा, मनुला, थमेद और अफरा के रूप में हुई है। 

स्थानीय प्रशासन ने इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही बचाव और खोज अभियान शुरु कर दिया था। तलाशी अभियान की निगरानी कर रहे गुडियाथम राजस्व मंडल अधिकारी एस धनंजयन ने बताया कि यह हादसा सुबह 6.30 बजे हुआ। 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिस गली में यह मकान था उस गली में बारिश के बाद कमर तक पानी भर गया था। भारी बारिश से उत्पन्न हुए बाढ़ जैसी स्थिति के कारण कुछ पड़ोसियों ने एक छोटे से कमरे में छत पर ही रात बिताई थी, जबकि यह परिवार भूमि तल पर ही रह रहा था।  

ज्ञात हो कि इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए जबकि इस घटना में घायल हुए सभी लोगों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.