ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

अवैध कोयला खनन से हुआ बड़ा हादसा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 21, 2022

मुंबई, 21 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। झारखंड के धनबाद में बड़ा हादसा हो गया। चिरकुंडा थाना क्षेत्र के डुमरीजोड़ में BCCL की बंद माइंस में अवैध खनन के कारण खदान धंस गई, साथ ही उसके ऊपर की लगभग 60 फीट कच्ची सड़क भी धंस गई। जिसमे 50 से ज्यादा लोगों के यहां फंसे होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है की सभी लोग पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि यहां आधा दर्जन लोग अवैध खनन कर कोयला निकालते थे। खुफिया विभाग ने भी इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी थी, लेकिन अब तक किसी पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे उनका मनोबल काफी बढ़ गया और धड़ल्ले से अवैध खनन जारी रहा। इसके कारण यह घटना घटी। आपको बता दें, डुमरीजोड़ के नीचे पुरानी चांच कोलियरी माइंस से कोयला खनन किया गया है। इस वजह से ऊपरी सतह पर भी कुछ कोयला है। यही कारण है कि लोग आसानी से लगातार अवैध तरीके से कोयला खनन कर रहे हैं।

क्या हुआ - 

सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक 60 फीट सड़क धंस गई। लोगों का कहना है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, माइन में करीब 125 से अधिक लोग मौजूद थे। इसमें से कई लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। लोगों के मुताबिक, एक दिन में करीब 2 ट्रक अवैध कोयले का खनन किया जाता है। यह माइंस पिछले छह साल से बंद है।

प्रशासनिक अधिकारियो ने क्या कहा - 

धनबाद के डिप्टी कमिश्नर संदीप सिंह ने बताया कि अब तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। खदानों की तरफ जाने वाली कच्ची सड़क धंसी है। प्रशासन और BCCL की टीम मौके पर पहुंच गई है। मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। लोकल रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर रही है। राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF की टीम को भी बुलाया गया है। 

चिरकुंडा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया, 'हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं पहले हुए अवैध खनन के चलते तो यह घटना नहीं घटी है।' पिछले वर्ष भी इसी तरह सड़क के धंसने की खबर आई थी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.