ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अपने बॉडी में 1 करोड़ का ड्रग छुपाकर लाने के प्रयास में एक विदेशी स्मगलर मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Photo Source :

Posted On:Monday, August 9, 2021

मुंबई, 9 अगस्त 2021  पुलिस और प्रशासन के द्वारा देश में ड्रग्स के स्मगलिंग को रोकने के लिए तमाम तरह के प्रयास जारी रहते हैं, मगर स्मगलर भी सुरक्षाबलों के आँखों में धूल झोंकने के लिए तमाम जुगत लगाते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला मुंबई एयरपोर्ट में पकड़ में आया है, जहां पर एक विदेशी नागरिक अपने बॉडी के अंदर 1 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स लेकर भारत में स्मगल करने के प्रयास में था। मगर उसकी यह चालाकी काम नहीं आई और वह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के चंगुल में फंस गया। 

यह घटना कल 7 अगस्त की रात को देश के व्यस्ततम एयरपोर्ट में से एक मुंबई के एयरपोर्ट में हुई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों के अनुसार उन्हें अपने सूत्रों से जानकारी मिली थी कि मुंबई एयरपोर्ट पर एक विदेशी नागरिक बड़ी मात्रा में ड्रग्स लेकर आ रहा है और वह देश में इसकी स्मगलिंग करने की तैयारी में है। 

 नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इस जानकारी के आधार पर एयरपोर्ट पे सुरक्षा को कड़ी कर दी, विशेषतः विदेश से आने वाले लोगों पर निगरानी को बढ़ा दिया गया। इसी क्रम में इस विदेशी नागरिक के ऐक्टिविटी के कारण नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों को शक हुआ। 

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों ने जब उससे पूछताछ की तो वह घबरा गया और वह अधिकारियों के सवालों का संतुष्टपरक जवाब नहीं दे पाया। जांच के दौरान अधिकारियों ने यह पाया कि वह अपने शरीर के अंदर पेट में ऑपरेशन करके कुछ छुपाया हुआ है। इसके बाद उसे कड़ी सुरक्षा में अस्पताल ले जाया गया। 

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जॉइंट डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने इस घटना के बारे में बताया कि हमें शक है कि उसके पेट में एक करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स है, लेकिन जब मेडिकल प्रोसेस के बाद ही ड्रग्स की असली कीमत सामने आ पाएगी। डॉक्टरों द्वारा आदमी के शरीर से दवाओं की वसूली चल रही है। इस मामले में यह चौंकाने वाला तरीका है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.