ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

बंगाल के संग्राम में एक नौकरानी ने भी लहराया परचम

Photo Source :

Posted On:Monday, May 3, 2021

कोलकाता, 03 मई । पश्चिम बंगाल विधानसभा का चुनाव कई मामलों में खास रहा है। भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े सूरमाओं को धूल चटा कर ममता बनर्जी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं लेकिन वह खुद अपनी सीट नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी के हाथों हार गई हैं। वही सालतोड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने भी एक मिसाल कायम की है। यहां नौकरानी का काम करने वाली चंदना बाउरी को जीत मिली है जो भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। वह बंगाल के सबसे निर्धन उम्मीदवारों में से हैं। उनके पति दिहाड़ी मजदूर हैं और वे तीन बच्चों की मां हैं।

 
चंदना बाउरी पैसे की तंगी पर लोगों के घरों में काम करती रही हैं। चंदना को टिकट देने की अनुशंसा संघ ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से की थी जिसके बाद उन्हें उम्मीदवार बनाया गया था। अब वह राज्य विधानसभा में यहां पहुंच गई हैं। तृणमूल कांग्रेस के बेहतरीन प्रदर्शन के बीच वह जीत हासिल करने में सफल रहीं हैं। 30 वर्षीय चंदना ने बांकुरा जिले की सालतोड़ा विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार संतोष कुमार मण्डल को 4 हजार,145 वोटों से मात दी है। भाजपा का टिकट मिलने के बाद एक बातचीत में उन्होंने बताया था कि उन्हें इसका जरा भी अंदाजा नहीं था। भाजपा की लिस्ट में नाम आने के बाद स्थानीय नेतृत्व ने उन्हें उम्मीदवारी की सूचना दी थी। चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हुए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने सालतोड़ा क्षेत्र से चंदना का प्रचार किया था। इसके बाद चंदना बाउरी ने कहा था कि, “मिथुन चक्रवर्ती द्वारा मेरे विधानसभा क्षेत्र से चुनाव प्रचार आरंभ किया जाना मेरे लिए गर्व की बात है।” वह अपनी दो बेटियों और एक बेटे को अपनी माँ और सास के साथ घर में छोड़ चुनाव प्रचार करने जाती थीं। कभी-कभी उनके पति भी उनके साथ जाते थे जो कि एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में दिहाड़ी श्रमिक हैं। जब भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाया था, तब वह पूरे देश में सुर्खियों में छा गई थीं और अब जब वह जीत चुकी हैं तब एक बार फिर उन्हें चारों तरफ से शाबाशी मिल रही है। 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.