ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

गाजियाबाद में लिफ्ट में पालतू कुत्ते ने बच्चे को काटा, रोता रहा बच्चा, खड़ी देखती रही महिला, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 6, 2022

मुंबई, 06 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। गाजियाबाद की एक सोसाइटी की लिफ्ट में पालतू कुत्ते ने बच्चे को काट लिया। दरअसल घटना राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स कैसल सोसाइटी की लिफ्ट की है। 9 साल का बच्चा क्लास 4 में पढ़ता है। वह ट्यूशन पढ़कर घर लौटा था। लिफ्ट से फ्लैट में जाते वक्त एक महिला अपना पालतू कुत्ता लेकर लिफ्ट में घुस गई। कुत्ते से बचने के लिए बच्चा लिफ्ट में गेट की तरफ आता है। इसी दौरान कुत्ते ने उसकी जांघ पर काट लिया। कुत्ते के काटने से बच्चे को इतना तेज दर्द होता है कि वह अपने पैर को जमीन पर भी नहीं रख पाता। इस दौरान महिला चुपचाप खड़ी देखती रहती है। उसने बच्चे से बात करने की या उसे समझाने की जरा भी कोशिश नहीं की। महिला जैसे ही अपने फ्लोर पर लिफ्ट से बाहर निकलती है, वैसे ही कुत्ता एक बार और बच्चे को काटने की कोशिश करता है, लेकिन इस बार बच्चा बच जाता है। राजनगर एक्सटेंशन में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

जिसके बाद बच्चे की मां जयंकरा राव ने अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। राव ने कहा, ''जब मैं ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी थी, तब बेटे ने आकर मुझे पूरा वाकया बताया। उस वक्त महिला अपने कुत्ते को बेसमेंट में बाथरुम करा रही थी। पूछने पर महिला ने न तो अपना नाम बताया और न ही फ्लैट नंबर। बाद में सिक्योरिटी गार्ड से जानने पर पता चला कि ये महिला बी-506 चार्म्स कैसल में रहती है।'' घटना पर रेजिडेंट्स रुपेश वर्मा ने कहा, "सोसाइटी का बहुत बुरा हाल है। कोई भी सोसाइटी में कुत्ते पर कुछ कार्रवाई करता है तो कुछ बुद्धिजीवी लोग कुत्ते के बचाने के नाम पर कानून बताने लगते हैं। कुत्ते को मारने पर वीडियो बनाते हैं और FIR करवा देते हैं। ऐसे लोगों को आदमी से ज्यादा कुत्तों से प्यार है।"  तो वही सोसाइटी के रेजिडेंट्स ने कहा, "लिफ्ट में पालतू कुत्तों को लाना-ले जाना बंद किया जाए।"


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.