ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

जम्मू-कश्मीर के थानामंडी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को किया ढेर, एक जवान भी शहीद

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 19, 2021

श्रीनगर, 19 अगस्त 2021  जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के थानामंडी इलाके में आज 19 अगस्त को भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकवादियों बीच हुए मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। यह जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दी है। इस मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी भी शहीद हो गया। 

ज्ञात हो कि आज सुबह जब जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के थानामंडी इलाके में आज वृहस्पतिवार की सुबह जब भारतीय सुरक्षाबल जांच अभियान चला रहे थे, तभी आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकवादियों और भारतीय सुरक्षाबल, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान और सेना के जवान शामिल थें, के बीच घंटों तक चले इस मुठभेड़ में कई राउंड की गोलीबारी हुई। 

मुठभेड़ के दौरान राष्ट्रीय राइफल्स के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (JCO) को भी गोली लगी। गोली लगने के तत्काल बाद ही JCO को निकटतम चिकित्सा सुविधा में ले जाया गया, जहां पर उसको बचाने का बहुत प्रयास किया गया, मगर अंततः उसकी मौत हो गई। ज्ञात हो कि गोली लगने के कारण JCO के शरीर से काफ़ी खून बह गया था, जिससे उसकी स्थित में सुधार नहीं हो सका।

जेसीओ के मौत के बाद भी सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई को जारी रखा और इसी बीच एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। विदित हो कि भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा विगत डेढ़ वर्षों से घाटी के आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जिसके प्रतिक्रिया में आतंकी भी अपना खीझ बाहर निकाल रहे हैं, और सुरक्षाबलों को टारगेट करके ड्रोन आदी अनेक हथकंडे अपना रहे हैं। साथ ही सुरक्षाबलों के काफिलों पर भी हमलें किये जा रहे हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.