ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

बड़गाम में मनुष्य और प्रकृति के संघर्ष के बीच जंगली भालू ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा।

Photo Source :

Posted On:Monday, June 14, 2021

श्रीनगर, 14 जून 2021

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के लाडरमाड जंगलों में रविवार बीती देर रात मवेशी चराने के दौरान भालू ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पिछले पखवाड़े ही एक तेंदुए ने बच्ची को अपना शिकार बनाया था। 
                                         

 अधिकारियों ने बताया कि ब्रेनवार से करीब 70 किलोमीटर दूर लाडरमाड के जंगलों में मवेशियों को चराने वाले व्यक्ति को आधी रात के दौरान भालू ने कुचल दिया।

उन्होंने मृतक की पहचान मोहम्मद रमजान चॉप्स पुत्र अब्दुल अजीज चॉप्स के रूप में की है, जो चदूरा के बोनियार सुरसयार क्षेत्र का निवासी है।
 
पिछले एक दशक के दौरान कश्मीर में मानव-पशु संघर्ष की घटनाओं में वृद्धि हुई है। जानवरों के प्राकृतिक आवासों के अतिक्रमण के कारण यह संघर्ष शुरू हुआ है स्थानीय लोगों में ख़ौफ़ का माहौल है कभी तेंदुए के हमले का डर सताता है तो कभी भालू का। लेकिन क्षेत्रों में बढ़ती मनुष्य की आबादी और बढ़ते निर्माण कार्यों की वजह से ऐसी घटनायें हो रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इनमें से अधिकतर मुठभेड़ उन क्षेत्रों में होती हैं जो जंगली जानवरों के प्राकृतिक आवास का हिस्सा थे और निर्माण के दौरान या कृषि उद्देश्यों के लिए मनुष्य के कब्जे में आ गए हैं।

दो हफ्ते पहले बडगाम जिले के हुम्हामा इलाके में तेंदुए ने एक बच्ची की जान ले ली थी। आवासीय घरों के आने से कुछ साल पहले यह क्षेत्र घने वनस्पति वाले करेवा का हिस्सा था। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.