ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

आदित्य ठाकरे ने BMC के इस साल के बजट को बताया प्रगतिशील, करुणामयी

Photo Source :

Posted On:Thursday, February 3, 2022

मुंबई, 3 फरवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)    बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने आज गुरुवार 3 फरवरी को मुंबई नगर निगम का बजट पेश किया। ज्ञात हो कि बीएमसी का साल 2022-23 का बजट 45,949 करोड़ रुपये के अपने बजट की घोषणा की, जो पिछले साल के 39,038 करोड़ रुपये के बजट से 17% अधिक है।

मुंबई नगर निगम के साल 2022-23 के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हुए महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि बीएमसी का आज का बजट प्रगतिशील, करुणामयी है। इस बजट में महिलाओं के लिए, पर्यावरण के लिए बहुत कुछ है। यह बजट "मुंबई आगे बढ़ें" के नारे के साथ मुंबई की प्रगति के लिए है।

ज्ञात हो कि BMC के इस साल के बजट में बहुत कुछ विशेष है।  आज के बजट में बीएमसी ने घोषणा में कहा है कि वह 200 शिव योग केंद्र स्थापित करेगी। इसके अलावे बीएमसी निजी और सरकारी कंपनियों को सार्वजनिक पार्किंग स्थलों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की अनुमति देगी।

बृहन्मुंबई नगर निगम ने आज पेश में कहा कि बीएमसी 500 वर्ग फुट कार्पेट एरिया के फ्लैटों के लिए संपत्ति कर पर 100% राहत देगी। इसके अलावे BMC महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने वाले स्थानों पर जहां अधिक संख्या में उनकी आवश्यकता है, वहां स्ट्रीट लाइट लगाकर सड़कों पर सुरक्षा को बढ़ाएगी। बीएमसी ने आज के बजट में कहा है कि स्कूल ब्लॉकों की मरम्मत, उन्नयन और पुनर्निर्माण के लिए 419 करोड़ रुपए खर्च करेगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.