ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

उपलब्धि: देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 94 के पार पहुंचा

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 9, 2021

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (न्यूज हेल्पलाइन)     स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सूचना दी है कि आज सुबह 7 बजे तक देश में 94 करोड़ से अधिक कोविड-19 वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। देश के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। बात दें इन 94 करोड़ के आंकड़ों में से विगत 24 घंटों में ही 79.12 लाख (79,12,202) खुराक दी गई है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोविड-19 की आज की बुलेटिन में बताया है कि भारत में पिछले 24 घंटों में 19,740 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 2,36,643 पर आ गई है। यह आंकड़ा विगत 206 दिनों में सबसे कम है। साथ ही यह अब तक दर्ज कुल कोरोना केसेस का 1 प्रतिशत से भी कम (0.70%) है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि विगत दिनों में कोरोना से रिकवरी दर में भी अच्छा सुधार हुआ है और यह 97.98 प्रतिशत पर आ गई है। विगत106 दिनों के लिए साप्ताहिक सकारात्मकता दर लगातार 3 प्रतिशत से कम (1.62%) पर बनी हुई है। साथ ही विगत 40 दिनों से दैनिक सकारात्मकता की दर भी लगातार 3% से कम (1.56%) पर बनी हुई है। बता दें कि अब तक कुल 58.13 करोड़ लोगों का कोविड-19 सैंपल की जांच हुई है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.