ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

अफगानिस्तान :तालिबानी सरकार का एलान होते ही पत्रकारों को बनाया निशाना, पांच पत्रकार गिरफ्तार

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 9, 2021

अफगानिस्तान में तालिबान ने अपनी नई सरकार का एलान कर दिया है और अब यहां सरकार किस धड़े पर चलेगी यह भी स्पष्ट हो गया है क्योंकि तालिबानियों ने सबसे पहले पत्रकारों को निशाना बनाया है और यहाँ पांच पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए सभी पत्रकार दैनिक समाचारा पत्र एटिलाट्रोज से जुड़े हुए हैं। पांच पत्रकारों की गिरफ्तारी की जानकारी खुद एटिलाट्रोज के एडिटर इन चीफ जकी दरियाबी ने साझा की है।

इसके बाद संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार विशेष प्रक्रियाओं ने संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों के हवाले से कहा, 'पत्रकार और मीडियाकर्मी, विशेष रूप से महिलाएं, तालिबान की ओर से अफगानिस्तान के राजनीतिक अधिग्रहण के बाद जोखिमों का सामना कर रही हैं।'

टोलो न्यूज ने ट्वीट किया, 'काबुल के एक दैनिक समाचार पत्र एटिलाट्रोज के पांच पत्रकारों को तालिबान ने गिरफ्तार किया है। समाचर पत्र के एडिटर इन चीफ जकी दरयाबी ने बुधवार को बताया।' काबुल पर कब्जा जमाने के बाद और नई सरकार के गठन से पहले तालिबान ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों से वादा किया था कि वह पत्रकारों के अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करेगा।संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार विशेषज्ञों के एक समूह ने सभी देशों से अफगान पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को तत्काल सुरक्षा प्रदान करने का आह्वान किया था, जिनको युद्धग्रस्त देश में जान का खतरा रहता है और उत्पीड़न का सामना करते हैं। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.