ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

महाराष्ट्र के बाद गोवा में भी बारिश ने मचाई तबाही, 5000 घरों का हुआ नुकसान

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 24, 2021

पणजी, 24 जुलाई 2021   इन दिनों ऐसा लग रहा है मानों बारिश ने देश के पश्चिमी हिस्सों में जनजीवन को भारी नुकसान पहुंचाने की ठान रखी हो। केरल में तबाही मचाने के बाद बारिश महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अभी भी तबाही मचा ही रहा है। इसके साथ ही बारिश ने गुजरात में भी जनजीवन को प्रभावित करना प्रारंभ कर दिया है। इन सब के बाद अब बारिश ने पश्चिमी तटवर्ती राज्य गोवा में भी तबाही मचाना प्रारंभ कर दिया है। 


गोवा के कई हिस्सों में कल और आज हुई भारी बारिश से लोगों के जानमाल का बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। गोवा में बाढ़ के कारण स्थिति को बिगड़ते देख NDRF के साथ एयरफोर्स और नेवी ने भी मोर्चा संभाल लिया है। भारतीय एयरफोर्स ने हेलिकॉप्टर्स के अलावा अपना C-17 ग्लोबमास्टर और 2 C-130 सुपर हरक्यूलस विमान को भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया है।


ये विमान एनडीआरएफ के जवानों को प्रभावित क्षेत्रों में ले जाएंगे, जहां पर बचाव और राहत कार्यों को चलाया जाएगा, लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से निकाला जाएगा। कल शुक्रवार को पीएम मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से फोन पर बात की और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के बारे में जानकारी ली। 


गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य में बाढ़ की स्थिति पर जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ ने राज्य में 4,000-5,000 घरों को नुकसान पहुंचाया है। करीब एक हजार घर ढह गए। मैंने जिलाध्यक्षों को आदेश दिया है कि लोगों को तत्काल राहत प्रदान किया जाए। नुकसान का आकलन करने के लिए सरकारी मशीनरी को सक्रिय कर दिया गया है। हम लोगों को आर्थिक मदद देंगे। हमें केंद्र से भी आवश्यक मदद लेंगे।

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.