ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

पद्मभूषण विजेता मूर्तिकार रघुनाथ महापात्रा के बाद उनके दोनों बेटों का भी कोरोना से निधन

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 20, 2021

20 मई | ओड़‍िशा  |  कोरोना महामारी के दौरान ऐसे कई दर्दनाक मामले सामने आ रहे हैं जिनमें एक ही परिवार के कई सदस्‍य इसी रोग के कारण अपनी जान गंवा बैठे हो। 9 मई को राज्‍यसभा सदस्‍य और पद्मभूषण रघुनाथ महापात्रा (78) का कोरोना से निधन हो गया था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समेत कई नेताओं ने शोक प्रकट किया। उनके दो बेटे भी कोरोना संक्रमित थे उनका इलाज  चल रहा था, लेकिन 24 घंटों के अंतराल में उन दोनों का भी देहांत हो गया है।
 
इससे एक दिन पहले बुधवार को उनके छोटे बेटे और ओड़‍िशा के पूर्व रणजी ट्रॉफी प्‍लेयर प्रशांत महापात्रा की मृत्‍यु हो गई थी। गुरुवार को उनके बड़े बेटे जसवंत महापात्रा का निधन हो गया।  इन दोनों का इलाज भुवनेश्‍वर के एम्‍स में चल रहा था।
 
मशहूर मूर्तिकार रघुनाथ महापात्रा का भी यहीं इलाज चल रहा था। उनकी मृत्‍यु पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया था, 'सांसद श्री रघुनाथ मोहपात्र जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने कला, वास्तुकला और संस्कृति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पारंपरिक शिल्प को लोकप्रिय बनाने में उनके योगदान के लिए उन्हें याद किया जाएगा। मेरी संवदेना उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति है। ओम शांति।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.