ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

रिलायंस रिटेल और 7-इलेवन के बीच हुआ समझौता, बढ़ेगी लोकल राशन दुकानदारों की चुनौती

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 7, 2021

मुंबई, 7 अक्टूबर (न्यूज हेल्पलाइन)      रिलायंस रिटेल ने 7-इलेवन सुविधा के लॉन्च के लिए 7-इलेवन के साथ एक फ्रेंचाइजी समझौता किया है। इस समझौते के तहत भारत में  रिलायंस रिटेल और अमेरिकी कंपनी 7-इलेवन का पहला फ्रेंचाइजी स्टोर आगामी 9 अक्टूबर को मुंबई के अंधेरी ईस्ट में खुलेगा। इस बारे में जानकारी खुद रिलायंस रिटेल के अमीनेजमेंट ने दी है। रिलायंस रिटेलऔर 7-इलेवन के फ्रेंचाइजी के आ जाने से पहले से ही मुसीबत में चल रहे लोकल राशन दुआनदारों को और भी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मैनेजमेंट ने इस बारे में आज गुरुवार 7 अक्टूबर को ही ऐलान किया है। अपने घोषणा में RIL ने बताया कि उसकी सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) भारत में 7-इलेवन स्टोर लॉन्च करेगी और इसके लिए रिलायंस रिटेल की सब्सिडियरी कंपनी ने भारत में अपने स्टोर लॉन्च करने के लिए 7-इलेवन इंक (SEI) के साथ एक मास्टर फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट किया है। मुकेश अंबानी के आधिपत्य वाली कंपनी RIL ने आगे बताया कि 7-इलेवन स्टोर्स का मकसद खरीदारों को बेहतर सुविधा मुहैया कराना है। इसमें रोजमर्रा की जरूरतों के सामान के साथ स्नैक्स और तमाम खाने-पीने का सामान मिलेगा।

ज्ञात हो कि फ्यूचर ग्रुप के स्वामित्व वाली फ्यूचर रिटेल लिमिटेड ने इसी मंगलवार 5 अक्टूबर को ऐलान किया था कि उन्होंने भारत में स्टोर ऑपरेट करने के 2 साल की योजना के बाद 7-इलेवन के साथ मास्टर फ्रेंचाइज एग्रीमेंट को खत्म कर दिया है, फ्यूचर -7 एग्रीमेंट में तय किए गए स्टोर नहीं खोल पा रहे थे और फ्रेंचाइजी फीस का पेमेंट भी नहीं कर पा रहे थे। फ्यूचर रिटेल के फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट से मुक्त होने के दो दिन बाद  7-इलेवन का एग्रीमेंट रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) के साथ आज हुआ।

बता दें कि अमेरिका के 7-इलेवन ने फ्यूचर रिटेल के साथ साल 2019 में भारत में स्टोर खोलने और उसका संचालन करने के लिए एक फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट किया था, जिसके तहत  फ्यूचर रिटेल ने साल 2020 की शुरुआत में भारत में अपना पहला स्टोर खोलने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन अब तक एक भी स्टोर नहीं खोल पाया था। अमेरिका की 7-इलेवन विश्व के 18 देशों में कार्यरत है।  


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.