ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

अजीत डोभाल ने कहा, इस्लाम का अर्थ ही शांति और कल्याण है, जानिए और क्या कहा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 29, 2022

मुंबई, 29 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। NSA अजीत डोभाल इंडिया ने इस्लामिक कल्चरल सेंटर में कहा, इस्लाम में जिहाद का मतलब इंद्रियों और अहंकार के खिलाफ लड़ाई है, न कि निर्दोषों के खिलाफ। अतिवाद और कट्टरता, धर्म का बिगड़ा हुआ रूप हैं। इनके खिलाफ लड़ाई को धर्म विशेष के लिए टकराव के तौर पर नहीं देखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और इंडोनेशिया दोनों ही आतंकवाद और अलगाववाद के शिकार रहे हैं। काफी हद तक इन चुनौतियों पर काबू पा लिया है, लेकिन सीमा पार से हो रहा आतंकवाद और ISIS से प्रेरित घटनाएं मानवता के लिए खतरा हैं। उलेमाओं की ये चर्चा हिंसक चरमपंथ, आतंकवाद और कट्टरता के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करेगी।

NSA ने इस्लाम की तारीफ करते हुए कहा, इस्लाम कहता है कि जिहाद का सबसे उत्कृष्ट रूप जिहाद अफजल है, यानी किसी का इंद्रियों या अहंकार के खिलाफ जिहाद, न कि निर्दोषों के खिलाफ। ऐसा लक्ष्य जिसके लिए अतिवाद, कट्टरता और धर्म गलत इस्तेमाल होता है। वो सही नहीं है, बल्कि धर्म का बिगड़ा रूप है, जिसके खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है। इस्लाम का अर्थ ही शांति और कल्याण (सलामती/अस्सलाम) है। जबकि अतिवाद और आतंकवाद इसके एकदम उलट हैं। ऐसी ताकतों के विरोध को धर्म विशेष के साथ टकराव के रूप में नहीं देखना चाहिए। यह सिर्फ एक चाल है।

डोभाल ने कहा, हमें धर्मों के वास्तविक संदेश पर ध्यान देना चाहिए, जो मानवता, शांति और आपसी समझ सिखाते हैं। पवित्र कुरान भी यही कहती है कि एक आदमी को मारना पूरी मानवता को मारने जैसा है और एक को बचाना, पूरी इंसानियत को बचाने के बराबर है। हमारे लोकतंत्र में हेट स्पीच, प्रोपेगेंडा, हिंसा, विवादों और स्वार्थ पूरा करने के लिए धर्म के दुरुपयोग के लिए कोई जगह नहीं है। हमारे युवा इस ओर खास ध्यान दें। वे अक्सर कट्टरता का सॉफ्ट टारगेट होते हैं। लेकिन अगर उनकी एजर्नी सही दिशा में लगाई जाए तो वे बदलाव लाने और किसी भी समाज की तरक्की में सबसे आगे आ सकते हैं।

उलेमाओं की चर्चा तीन सत्र में होगी। इसके पहले सेशन में इस्लाम पर निरंतरता और बदलाव, दूसरे सेशन में इंटरफेथ सोसायटी में सामंजस्य: प्रैक्टिस और एक्सपीरियंस और तीसरा सेशन में भारत और इंडोनेशिया में कट्टरता और उग्रवाद का मुकाबला  पर बात  होगी। इस इवेंट में इंडोनेशिया के मंत्री डॉ. मोहम्मद महफुद एमडी भी हिस्सा ले रहे हैं। उनके साथ उलेमाओं का एक हाई लेवल डेलिगेशन भी आया है। जो भारतीय उलेमाओं के साथ चर्चा करेंगे।NSA डोवाल ने इस साल मार्च में दूसरे भारत-इंडोनेशिया सिक्योरिटी डायलॉग के लिए इंडोनेशिया गए थे। उन्होंने ही महफुद को भारत आने का न्योता दिया था। इस इवेंट में 3 सेशन पर चर्चा होगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.