ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अजित पवार ने अपनी बहनों के घरों पर IT की छापेमारी का जताया विरोध

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 7, 2021

मुंबई, 7 अक्टूबर (न्यूज हेल्पलाइन)     आज महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़े कई फर्मों और कंपनियों पर इनकम टैक्स डिपार्ट्मन्ट (आईटी) की रेड पड़ी। आईटी की रेड के बारे में पूछे जाने पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने स्वीकार किया कि छापे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह सच है कि आईटी विभाग ने मुझसे संबंधित कुछ फर्मों पर छापा मारा है। मगर उन्होंने अपनी बहनों के घरों पर आईटी के छापों का विरोध किया। इस बारे में प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा कि मेरी 3 बहनों के घरों और कंपनियों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। मुझे इसके पीछे का कारण नहीं पता लेकिन ये राजनीति से प्रेरित छापेमारी हैं। वे निम्न स्तर की राजनीति कर रहे हैं। मुझे बुरा लग रहा है। 

डिप्टी सीएम अजित पवार ने आगे कहा कहा कि इनकम टैक्स विभाग ने उनसे संबंधित कुछ फर्मों पर छापा मारा, जिसकी उन्हें कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा, लेकिन रिश्तेदार की फर्मों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई करने पर बुरा लगता है। आईटी विभाग ने मेरी कुछ फर्मों पर छापा मारा है। यह उनका अधिकार है, मुझे नहीं पता कि क्या वे राजनीतिक द्वेष के लिए ऐसा कर रहे थे। वो ज्यादा जानकारी चाहते हैं, क्योंकि हम समय पर टैक्स का भुगतान कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि इनकम टैक्स डिपार्ट्मेंट ने आज गुरुवार 7 अक्टूबर की सुबह से ही मुंबई, पुणे, नागपुर और अन्य 50 जगहों पर छापेमारी की। इनमें डायनामिक्स और डीबी रियल्टी के प्रमोटरों के दफ्तरों और आवासों पर भी छापेमारी की। बताया जा रहा है कि कुछ रियल एस्टेट डेवलपर्स के महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री अजित पवार  के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। 

इसके साथ ही आईटी विभाग आज सुबह से ही महाराष्ट्र में चीनी कारखानों और गोवा में कुछ अचल संपत्ति संपत्तियों सहित कई स्थानों पर छापे और तलाशी कर रहा है, जो अजित पवार और उनके रिश्तेदारों से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। हालांकि इनकम टैक्स डिपार्ट्मेंट ने अभी छापों में प्रपात सफलता पर कोई विवरण नहीं दिया है, और न ही उनकी कोई प्रतिक्रिया आई है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.