ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

अकाली दल ने पंजाब चुनावों के लिए 64 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 14, 2021

चंडीगढ़, 14 सितम्बर (न्यूज़ हेल्पलाइन) शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) ने पंजाब विधानसभा चुनावों में 64 सीटों के लिए सोमवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।
 
मिली जानकारी के मुताबिक़ शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पूर्व मंत्री तोता सिंह, जनमेजा सिंह सेखों, दलजीत सिंह चीमा और शरणजीत सिंह ढिल्लों क्रमशः धर्मकोट, जीरा, रूपनगर और साहनेवाल से चुनाव लड़ेंगे।

हालांकि पार्टी ने पहले 24 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी, लेकिन उसने 2022 के राज्य विधानसभा चुनावों के लिए सोमवार को 64 उम्मीदवारों की पूरी सूची जारी की।

जून में एसएडी ने 2022 के चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन किया था। सीट बंटवारे की व्यवस्था के अनुसार, मायावती के नेतृत्व वाली बसपा पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 20 पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बाकी पर एसएडी लड़ेगी।

अकाली दल ने पिछले साल कृषि कानूनों के मुद्दे पर भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को छोड़ दिया था। बता दें अकाली दल ने जब भाजपा के साथ गठबंधन किया था तो उसने 94 सीटों पर चुनाव लड़ा था जबकि भाजपा ने 23 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

उम्मीदवारों में पट्टी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के दामाद आदिश प्रताप सिंह कैरों को मैदान में उतारा गया है।

वहीं पार्टी ने लुधियाना पूर्व, लुधियाना सेंट्रल और लुधियाना पश्चिम से क्रमश: रंजीत सिंह गिल, प्रीतपाल सिंह पाली और महेशिंदर सिंह ग्रेवाल को मैदान में उतारा है। पार्टी ने फाजिल्का, राजपुरा, अमृतसर उत्तर, अमृतसर पश्चिम, सुजानपुर, जालंधर सेंट्रल, मुकेरियां से क्रमश: हंस राज जोसन, चरणजीत सिंह बराड़, अनिल जोशी, दलबीर सिंह वेरका, राजकुमार गुप्ता, चंदन ग्रेवाल और सरबजीत सिंह साबी का नाम दिया है।
​​​​​​​
अकाली दल के साथ गठबंधन होने पर भाजपा इन दस सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारती थी। पार्टी ने एक बयान में कहा कि खेमकरण सीट से विरसा सिंह वलतोहा, फिल्लौर से बलदेव सिंह खैरा, गुरदासपुर गुरबचन सिंह बाबेहली, अजनाला अमरपाल सिंह बोनी और नकोदर गुरप्रताप सिंह वडाला से चुनाव लड़ेंगे।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.