ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

वैक्सीन निर्माण का कच्चा माल उपलब्ध कराएगा अमेरिका, अन्य देशों से भी मिलने लगी सहायता

Photo Source :

Posted On:Monday, April 26, 2021

नई दिल्ली, 25 अप्रैल । कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत को रूस, सिंगापुर, सऊदी अरब और राष्ट्रमंडल देशों की ओर से ऑक्सीजन सहित विभिन्न चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति शुरू हो गई है। वहीं, अमेरिका ने पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट में बनाई जा रही कोविशील्ड के लिए आवश्यक कच्चा माल तत्काल उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने इस संबंध में अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल के साथ टेलीफोन पर बातचीत कर हालात का जायजा लिया।
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि अमेरिका महामारी के इस दौर में भारत के साथ खड़ा है। भारत ने महामारी के शुरुआती दौर में जिस तरह अमेरिका की मदद की थी उसी तरह अब वह भारत की मदद करने के लिए तत्पर है।
बयान में कहा गया कि अमेरिका भारत को आवश्यक संसाधनों और सामग्री उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रहा है। अमेरिका ने भारत के सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा बनाई जा रही कोविशील्ड वैक्सीन के लिए आवश्यक कच्चे माल के स्रोत का पता लगाया है तथा यह भारत को तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही अमेरिका भारत को संक्रमण निदान के लिए आवश्यक सामग्री, चिकित्सा कर्मियों के लिए सुरक्षा परिधान तथा अन्य सामग्री भी तत्काल उपलब्ध कराएगा।
अमेरिका ने भारत को ऑक्सीजन पैदा करने वाले उपकरण और संबंधित सामग्री की भी प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति करने पर गौर किया है। अमेरिका का विकास वित्त निगम भारत में वैक्सीन निर्माण करने वाली इकाइयों के विस्तार योजना के लिए धन मुहैया करा रहा है। इससे वर्ष 2022 के अंत तक भारत में कम से कम एक अरब वैक्सीन का निर्माण हो सकेगा। बयान में इस बात का उल्लेख किया गया है कि विगत वर्षों के दौरान दोनों देशों ने चेचक, पोलियो और एचआईवी संक्रमण का मुकाबला करने के लिए सहयोग किया है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने वैक्सीन के निर्माण में काम आने वाले कच्चे माल के निर्यात पर रोक लगा रखी है। सीरम इंस्टीट्यूट के संचालक अदार पूनावाला ने अमेरिकी प्रशासन से निर्यात पर लगी रोक हटाने का अनुरोध किया था।
वहीं नई दिल्ली स्थित ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने एक वीडियो संदेश में कहा कि उनका देश महामारी से निपटने के लिए भारत को आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर इस संकट को परास्त करेंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.