ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

एक और BJP विधायक ने TMC जॉइन किया, BJP को जॉइन करने को बताया गलती

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 4, 2021

कोलकाता, 4 सितंबर (न्यूज हेल्पलाइन)    सत्ता पार्टी के पक्ष में विपक्षी दल के नेता आकर्षित होते ही हैं, मगर पश्चिम बंगाल में जितनी तेजी से यह प्रक्रिया हो रही है, वह बहुत आश्चर्यचकित कर रहा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सम्पन्न हुए अभी तीन ही महीने बीते हैं और चुनाव में पराजित मगर अपने सीट से जीतें भारतिए जनता पार्टी (भाजपा) के कई विधायक सत्ताधारी तृणमूल काँग्रेस (TMC) पार्टी को जॉइन कर चुके हैं। इसी कड़ी में आज कलियागंज से भाजपा विधायक सौमेन रॉय ने TMC पार्टी को जॉइन कर लिया। 

ज्ञात हो कि  कोलकाता में आज भाजपा विधायक सौमेन रॉय ने राज्य मंत्री और पार्टी नेता पार्थ चटर्जी की उपस्थिति में टीएमसी में शामिल हुए हैं। ज्ञात हो कि सौमेन रॉय पहले TMC पार्टी के ही नेता थे, मगर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जस्ट पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को जॉइन कर लिया था और कलियागंज सीट से TMC पार्टी के उम्मीदवार को हरा कर चुनाव जीत लिया था। 

आज कोलकाता में टीएमसी में शामिल होने के बाद भाजपा विधायक सौमेन रॉय ने कहा, “कुछ परिस्थितियों के कारण मुझे कालियागंज से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना पड़ा। लेकिन मेरी आत्मा और दिल टीएमसी के साथ है। मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रयासों का समर्थन करने के लिए फिर से पार्टी में शामिल हुआ। मैं उस समय के लिए पार्टी के लिए क्षमा चाहता हूं जब मैं यहां नहीं था।”

ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान और उसके बाद बीजेपी और TMC पार्टी के बीच बहुत गहमागहमी हुई थी। इसके कारण चुनाव के उपरांत TMC कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा की थी। इसके प्रतिक्रिया में भाजपा शासित बीजेपी ने ममता बनर्जी सरकार के ऊपर कई कार्रवाइयाँ की। इसी के प्रतिक्रियास्वरूप पश्चिम बंगाल के सत्ताधारी दल, भाजपा के जन प्रातिनिधियों को TMC पार्टी में शामिल किए जा रहे हैं।

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.