ताजा खबर
कैंसिल फ्लाइट्स के भी टिकट बुक कर रही थी एयरलाइन, अब देना होगा 585 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना   ||    इलेक्ट्रिक कारों को हैक कर चीन ला सकता है हादसों का तूफान! अमेरिकी साइबर एक्सपर्ट ने दी चेतावनी   ||    विंडशील्ड से टकराया गिद्ध और आग का गोला बनकर क्रैश हुआ विमान, हादसे में स्टंट पायलट की मौत   ||    डोनाल्ड ट्रंप पर फिर लगा जुर्माना, Hush Money Trial में जज ने दी जेल भेजने की चेतावनी   ||    पाकिस्तान में गेहूं की बंपर पैदावार, फिर भी सड़कों पर किसान, जानें क्यों?   ||    पाक‍िस्‍तान सेना का घ‍िनौना सच: कर्नल-मेजर जैसे अफसरों ने बच्‍चों के साथ क‍िया गंदा काम, VIDEO भी बन...   ||    वरिष्ठ नागरिकों को SBI दे रहा शानदार ऑफर, जानिए किस एफडी में मिलेगा कितना पैसा   ||    Petrol Diesel Price Today: यहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल! जानें अपने शहर के रेट   ||    ITR फाइल नहीं करोगे तो लग सकता है इतने रुपये का जुर्माना, नोटिस मिलेगा वो अलग   ||    IPL 2024: दर्द के बीच खेल रहे CSK के लिए खेल रहे MS Dhoni, डॉक्टर्स ने किया था मना   ||   

साइलेंट किलर सबमरीन के हथियारों से लैस, INS वागीर मुंबई से हुई लॉन्च

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 20, 2022

मुंबई, 20 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। आने वाले समय में समुद्र में इंडियन नेवी की ताकत को बढ़ाने  के लिए मुबंई के मझगांव डॉक्स से कलवारी क्लास की सबमरीन आईएनएस (INS) वागशीर को प्रोजेक्ट-75 के तहत लॉन्च किया। यह डीजल-इलेक्ट्रिक सबमरीन बेहद आधुनिक नेविगेशन और ट्रैकिंग सिस्टम्स से लैस  है। इसमें कई घातक हथियार लगे हैं, जो इंडियन नेवी को नई ताकत देगी। देश के समुद्र की रक्षा में  प्रोजेक्ट-75 के तहत अभी तक 5 आधुनिक पनडुब्बियों को तैनात किया गया है। आईएनएस (INS) वागशीर इस प्रोजेक्ट की आखिरी पनडुब्बी थी। एक साल तक इसका समुद्री परीक्षण होगा और सब कुछ सही रहने पर इसे इंडियन नेवी में हवाले कर दिया जाएगा। आईएनएस वागशीर के शामिल होने के बाद कलवारी क्लास की छह अटैक सबमरीन हो जाएंगी। इस क्लास में आईएनएस कलवारी, आईएनएस खंडेरी, आईएनएस करंज, आईएनएस वेला और आईएनएस वागीर लॉन्च की जा चुकी हैं।
 
क्या है खास -
 

  • समुद्र में शांति से चलने वाली इस सबमरीन को साइलेंट किलर भी कहा जाता है।
  • यह 50 दिनों तक पानी के अंदर बिता सकती है।
  • अधिकतम 350 फीट की गहराई तक जा सकती है।
  • इसमें 8 सैन्य अधिकारी और 35 सेलर तैनात किए जा सकते हैं।
  • इनके अंदर एंटी-टॉरपीड काउंटर मेजर सिस्टम लगा है।
  • इसके अलावा 533 मिमी के 6 टॉरपीडो ट्यूब्स होते हैं, जिनसे 18 एसयूटी टॉरपीडोस या एसएम 39 एक्सोसेट एंटी-शिप मिसाइल लॉन्च की जा सकती हैं।
  • इसके अलावा यह पानी के अंदर 30 समुद्री बारूदी सुरंग बिछा सकती है।
 
इसकी खासियत -
  • पनडुब्बी को ऑपरेशन के समय हर परिस्थिति में संचालित करने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • इस सबमरीन को मझगांव डॉक्स शिप बिल्ड्रर्स ने बनाया है।
  • यह पूरी तरह से 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' के कांसेप्ट पर बनाई गई है।
  • इनमें 4 एमटीयू 12V 396 SE84 डीजल इंजन और 360 बैटरी सेल्स लगे हैं।
  • यह सतह-विरोधी युद्ध (anti-surface warfare), पनडुब्बी रोधी युद्ध (anti-submarine warfare), खुफिया जानकारी एकत्र करना, समुद्र में बारूदी सुरंग बिछाना और समुद्र के अंदर से निगरानी का काम कर सकती है।
  • पानी की सतह पर इसकी स्पीड 20 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है, जबकि पानी के अंदर ये 37 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती हैं।
  • पानी के अंदर यह 1020 किलोमीटर की रेंज तक जा सकती है लेकिन गति 7.4 किलोमीटर प्रति घंटा होनी चाहिए।
  • यह कलवारी क्लास पनडुब्बी है। इस क्लास की पनडुब्बियों की लंबाई लगभग 221 फीट, बीम 20 फीट और ऊंचाई 40 फीट होती है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.