ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

सिक्किम में सेना का हिम राहत ऑपरेशन, स्नोफॉल के कारण फंसे 370 टूरिस्ट को बचाया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, March 12, 2023

मुंबई,12 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सिक्किम में फंसे 370 टूरिस्ट को रविवार को सेना ने बचा लिया। ये सभी नाथुला और त्सोमगो झील से गंगटोक लौट रहे थे। शनिवार शाम को भारी स्नोफॉल के कारण फंस गए थे। इनकी मदद के लिए सेना और पुलिस पहुंच गई थी। सेना ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मदद से ऑपरेशन हिम राहत चलाकर सभी को बचा लिया। भारतीय सेना की त्रिशक्ति कॉर्प्स ने फंसे हुए पर्यटकों को ठहरने की जगह, मेडिकल हेल्प, गर्म कपड़े और भोजन दिया।

वहीं, पुलिस के अनुसार, नाथुला और त्सोमगो झील से वापस सिक्किम की राजधानी की यात्रा कर रहे लगभग 900 पर्यटक भारी हिमपात के कारण फंस गए थे। सेना ने शाम को 15 वाहनों को वहां से आगे निकालने में मदद की। पूर्वी सिक्किम में हुई भारी बर्फबारी के कारण प्रशासन ने हाल ही में कई दिनों तक नाथुला और त्सोमगो झील के लिए पास जारी करना बंद कर दिया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.