ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अशोक चव्हाण ने की मोदी सरकार की आलोचना, नितिन गडकरी की तारीफ

Photo Source :

Posted On:Monday, May 31, 2021

मुंबई,31 मई 2021 -  महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और  काँग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने आज मोदी सरकार के पिछले दो सालों के कार्यों के बारे में बोलते हुए केंद्र सरकार  के उपर हमला बोल दिया। इसके साथ ही उन्होंने एक विवाद भी खड़ा कर दिया, जब उन्होंने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बारे में यह कह दिया कि वे अच्छे नेता हैं, मगर गलत पार्टी में हैं।  


अपने वक्तव्य में उन्होंने आगे कहा, "नितिन गडकरी महाराष्ट्र में बुनियादी सुविधाओं और बुनियादी ढांचे से संबंधित मुद्दों को गंभीरता से लेते हैं। मैं लेख लिखकर या ट्विटर पर उनके काम की प्रशंसा करता रहता हूं। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उनके राजनीतिक रुख का समर्थन करता हूं। ज्ञात हो कि अशोक चव्हाण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे करने पर एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।   

 

कोरोना महामारी संकट के न खत्म होने पर बोलते हुए अशोक चव्हाण ने कहा कि केंद्र ने निर्णय लेने की सभी शक्तियां अपने हाथों में रख ली हैं, लेकिन अब आरोप राज्य सरकारों पर लगा रही है, क्योंकि कोविड-19 का प्रकोप अब उनके नियंत्रण से बाहर हो गया है। बता दें कि कोरोना के के निरंतर प्राप्त होते केसेस को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में लॉकडाउन को और 15 दिनों के लिए बढ़ाते हुए इसे 15 जून तक कर दिया है| हालांकि, विगत कुछ दिनों में कोविड-19 के पॉजटिव केसेस कम हुए हैं।   



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.