जयपुर, 12 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन) विगत 10 मार्च को हुए मतगणना में भाजपा ने 5 में से 4 राज्यों में जीत हासिल करते हुए एक रिकॉर्ड कायम किया है। इस चुनाव नतीजों में एक और राष्ट्रीय दल कांग्रेस (congress) ने बहुत ही ख़राब प्रदर्शन करते हुए कुल दांव पर लगे 690 सीटों में से 10 प्रतिशत सीट भी जीतने में भी सफलता हसील नहीं की है। इस खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस (congress) के राष्ट्रीय पार्टी होने पर सवाल उठने लगे हैं।
बता दें कि देश के मात्र 5 राज्यों में अब कांग्रेस (congress) की सरकार शेष रह गई है, उनमें से 2 राज्यों तमिलनाडु, झारखंड और महाराष्ट्र में तो कांग्रेस द्वितीय स्तर की गठबंधन पार्टी है। इस तरह से देश मात्र 2 राज्यों छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस (congress ruling states) पूर्ण सत्ता में हैं। इन्हीं राज्यों में से एक राज्य राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने इस पांच राज्यों के चुनावों के नतीजों की समीक्षा करते हुए कहा है कि यह जीत BJP की हिंदुत्व ध्रुवीकरण का नतीजा है। अशोक गहलोत ने साथ ही पीएम (PM Modi) को चालाक इंसान भी बताया।
5 राज्यों के चुनावी नतीजों की समीक्षा करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि भाजपा हिंदुत्व, ध्रुवीकरण के नाम पर चतुराई से बोलकर जीत गए। देश में, यूपी में COVID मैनेजमेंट के बारे में हर कोई जानता है। फिर भी, विपक्ष पिछड़ गया क्योंकि वे (भाजपा) चतुराई से बोलते हैं। इसने लोगों की सोच बदल दी। मेरा मानना है कि अंत में सत्य की जीत होती है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने आगे कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) चतुराई से बोलते हैं। वह विपक्ष पर एजेंसियों को बदनाम करने का आरोप लगाते हैं लेकिन पूरा देश देख सकता है कि आज क्या हो रहा है, वे देख सकते हैं कि भारत में क्या हो रहा है, I-T, ED, CBI के साथ क्या हो रहा है। देश में कैसे छापेमारी हो रही है दुनिया देख सकती है।
राजस्थान के सीएम (
Ashok Gehlot) ने आगे कहा कि इसको लेकर विपक्ष की बदनामी हो रही है।
PM Modi चतुराई से बोलते हैं और लोग उस पर विश्वास करते हैं क्योंकि यह प्रधानमंत्री की ओर से आ रहा है। हमें सच्चाई को आम लोगों तक ले जाना होगा, तभी बीजेपी बेनकाब होगी, सच्चाई सामने आएगी और हम गांधी के रास्ते पर चलेंगे।