ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

असमः पुलिस के साथ मुठभेड़ में उल्फा का एक कैडर ढेर, दो गिरफ्तार

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 29, 2021

बंगाईगांव (असम), 29 अप्रैल । बंगाईगांव जिला के मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत बेसीमारी में पुलिस और प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम (उल्फा) स्वाधीन के बीच हुए मुठभेड़ में एक कैडर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बेसीमारी इलाके में स्थित एक घर में उल्फा (स्व) के कुछ कैडर के एक घर में छिपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर में मौजूद उल्फा (स्व) को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया। उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण न कर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक कैडर दीपेन साउद की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 
गिरफ्तार दोनों में उल्फा (स्व) कैडर को शरण देने वाला घर का मालिक भी शामिल बताया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्तौल, एक ग्रेनेड सहित अन्य कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.