ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

अंतर-राज्यीय सीमा विवाद पर असम और मिजोरम ने किया संयुक्त बयान जारी

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 5, 2021

आइजोल, 5 अगस्त 2021  भारत के पूर्वोत्तर में स्थित दो राज्य असम और मिजोरम ने अपने अंतर-राज्यीय सीमा विवादों को सुलझाने की दिशा में आज 5 अगस्त को एक बड़ा कदम उठाया है। इन दोनों पूर्वोत्तरी राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों ने आज मिजोरम की राजधानी आइजोल के आइजोल क्लब में एक उच्च स्तरीय मीटिंग में भाग लिया। 

इस बैठक में असम सरकार के तरफ से दो मंत्रियों अशोक सिंह और अतुल बोरा ने शिरकत की। मिजोरम सरकार की तरफ से राज्य के गृह मंत्री लालचमलियाना, भू-राजस्व और बंदोबस्त मंत्री लालरुअटकिमा और गृह विभाग के सचिव वनलालंगईहसाका शामिल हुए। 

मीटिंग के बाद दोनों राज्यों ने एक संयुक्त बयान जारी किया और कहा कि दोनों राज्य सरकारें अंतर-राज्यीय सीमा के आसपास व्याप्त तनाव को दूर करने और चर्चा के माध्यम से विवादों के स्थायी समाधान खोजने के लिए भारत सरकार, केन्द्रीय गृह मंत्रालय और दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा की गई पहल को आगे बढ़ाने के लिए सहमति जताई है।

दोनों राज्यों के संयुक्त बयान में मिजोरम राज्य सरकार ने विगत 26 जुलाई को असम और मिजोरम के अंतर-राज्यीय सीमा पर हुए हिंसा के लिए शोक जताया है और घायलों के जल्द ठीक होने की आशा व्यक्त की है। इसके साथ ही इस बात पर भी सहमति जताई गई है कि दोनों राज्य सरकारें विवादित अंतर-राज्यीय सीमा पर अपने सुरक्षाबलों को नहीं भेजेगी। साथ ही क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास को जारी रखा जाएगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.