ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अग्निपथ योजना के विरुद्ध हरियाणा में बबाल, जानिए क्या है पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 16, 2022

मुंबई, 16 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ हर जगह हंगामा मचा हुआ है। हरियाणा के पलवल में हुए बवाल पर कंट्रोल करने के लिए तीन जिलों की पुलिस पहुंची है। नेशनल हाईवे-19 को उपद्रवी युवाओं के कब्जे से मुक्त कराया गया। इसके लिए पुलिस को हवाई फायरिंग के साथ आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। भड़के युवाओं ने इससे पहले यहां पुलिस की 5 गाड़ियों को जला दिया। डीसी आवास पर जमकर पथराव किया। करीब चार घंटे तक नेशनल हाइवे जाम रहा। पलवल में साढ़े 11 बजे के करीब शुरू हुए उपद्रव पर काबू पाने मे तीन घंटे लगे और पलवल के अलावा फरीदाबाद और मेवात से भी भारी पुलिस बल यहां बुलाना पड़ा। करीब दर्जन भर पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। 30-35 युवाओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस अब पलवल में मार्च पास्ट निकाल रही है। इससे पहले घटना स्थल के पास की सुपर मार्केट को भी बंद करा दिया गया।

हरियाणा के पलवल में केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती को लेकर अग्निपथ योजना लागू किए जाने के बाद आर्मी की तैयारी कर रहे नौजवानों ने विरोध प्रदर्शन किया। नेशनल हाईवे नंबर पर युवाओं ने टायरों में आग लगाकर हाईवे को जाम दिया। इतना ही नहीं हाईवे के दोनों तरफ लगी ग्रिल को तोड़कर हाइवे पर फेंक दिया। हजारों वाहन जाम में फंसे हुए हैं। पुलिस के लाठी चार्ज और पथराव से अनेक लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर पथराव लाठीचार्ज हुआ। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की 3 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और पूरी तरह से गाड़ियां जल चुकी हैं। जाम में फंसे लोकल वाहनों पर भी पथराव कर उन में तोड़फोड़ की गई है।

अग्निपथ के विरोध में युवाओं ने पलवल के अलावा रेवाड़ी में भी जमकर बवाल मचाया। यहां पुलिस ने युवाओं पर लाटी चार्ज करना पड़ा। वहीं रोहतक की देव कॉलोनी में जींद जिले के लिजवाना निवासी सचिन ने फंदा लगकार सुसाइड कर लिया, वह सेना में भर्ती की तैयारी में लगा था। उसके परिजनों की मानें तो सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना से उसे गहरा आघात लगा और सुसाइड कर लिया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.