ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

मास्क न पहनने पर बैंक के गार्ड ने रेलवे कर्मचारी को मारी गोली

Photo Source :

Posted On:Friday, June 25, 2021

बरेली, 25 जून 2021  कभी-कभी हमारे आसपास कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जो हमे आश्चर्य में डाल देती हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली में भी एक ऐसी घटना प्रकाश में आई है, जो आपको सोचने को मजबूर कर देगा कि क्या ऐसा भी हो सकता है। दरअसल बरेली के एक बैंक में बैंक के गार्ड द्वारा एक ग्राहक को मास्क पहनने को बोला गया। ग्राहक द्वारा मास्क पहनने से इनकार करने पर बहस इतनी बढ़ गई कि बैंक के गार्ड ने अपने लाइसेंसी राइफ़ल से ग्राहक को गोली मार दी। हालांकि इस फायरिंग में ग्राहक की जान नहीं गई। 


ज्ञात हो कि यह घटना उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के बरेली जंक्शन मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में हुई। घटना के बारे में बताते हुए बरेली के पुलिस अधीक्षक नगर रविंद्र कुमार ने बताया कि आज शुक्रवार 25 जून के सुबह लगभग 11 बजे रेलवे कर्मी राजेश कुमार उक्त बैंक में काम से पहुंचा था। बैंक के गेट पर मौजूद गार्ड केशव प्रसाद मिश्र ने राजेश कुमार को मास्क लगाने को बोला। राजेश कुमार के मना करने के बाद कहासुनी इतनी बढ़ गई कि  गार्ड केशव प्रसाद मिश्रा ने गुस्से में आकर ग्राहक राजेश कुमार को गोली मार दी। इससे राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।


गोली से घायल हुए राजेश कुमार को तुरंत ही बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर है। अभी वह बेहोश है, इसलिए घटना के बारे में उनसे पूछताछ नहीं हो सकी हैं। वहीं दूसरी ओर गार्ड केशव प्रसाद मिश्रा ने पुलिस को बताया कि गोली गलती से चल गई थी। बैंक ऑफ बड़ौदा स्टेशन रोड शाखा की वरिष्ठ प्रबंधक गीता भुसाल ने बताया कि पुलिस की फरेंसिक टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.