ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए तैयार रहना - सांसद गजेंद्र पटेल

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 26, 2022

मुंबई, 26 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल ने उकसाने वाला बयान दिया है। सांसद ने कहा है कि रामनवमी को भगवान राम के जुलूस पर जहां फूल बरसाने थे, वहां पत्थर फेंके गए, तो जवाब देने के लिए आप भी तैयार रहना। अपने बयान पर दैनिक भास्कर से सांसद पटेल ने कहा कि मैनें कुछ गलत नहीं कहा। आखिर कब तक हम पत्थर खाएंगे। सभी को आत्मरक्षा का अधिकार है। सांसद रविवार को खाटूश्याम के कीर्तन में पहुंचे थे। उन्होंने यहां सकल हिंदू समाज से दंगाइयों के खिलाफ एकजुट होकर ईंट का जवाब पत्थर से देने का कहा।

सांसद के इस बयान का एक VIDEO सामने आया है। जिसमे उन्होंने प्रधानमंत्री और मौजूदा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। अब राम मंदिर निर्माण हो रहा है। देश में शक्तिशाली सरकार चल रही है। यह समझौता करने वाली सरकार नहीं है। इसके लिए पूरा हिंदू समाज भी ताकत से खड़ा रहेगा। साथ ही इसमें सांसद कह रहे हैं, बाबा का आशीर्वाद है। यहां कसरावद के नौजवान बैठे हैं। हमें मन में संकल्प लेना है कि मां-बहनों की आंखों में आंसू छलकते हुए नहीं देखना है। यह महाभारत का देश है। हम धर्म के आधार पर जीते हैं। अगर उन्होंने पत्थर बरसाए हैं, तो हमें भी ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए तैयार रहना है।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.