ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

Bhagwant Mann ने पंजाब में किया मंत्रालयों का बंटवारा, कई विभाग रखे खुद के पास

Photo Source :

Posted On:Monday, March 21, 2022

चंडीगढ़, 21 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन)     भारी बहुमत के साथ पंजाब की सत्ता में एंट्री करने वाले आम आदमी पार्टी (aap) के मख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आज पंजाब (Punjab) में मंत्रालयों का बंटवारा (Punjab Cabinet) किया। इससे पूर्व भगवंत मान (Bhagwant Mann) और उनके मंत्रियों ने मंत्रीपद की शपथ ली थी, मगर उस समय उनके बीच मंत्रालयों का बंटवारा नहीं हुआ था।     

आज हुए मंत्रालयों के बंटवारे में पंजाब (Punjab) के सीएम भगवंत मान ने राज्य का गृह विभाग खुद अपने पास रखा है। इसके अलावे कई और मंत्रालय भी सीएम के पास है। इसके साथ ही हरपाल चीमा को राज्य का वित्त मंत्री बनाया गया है। इसके अलावे गुरमीत सिंह मीत हेयर को शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ विजय सिंगला को पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री का पद सौंपा गया है। साथ ही हरजोत एस बैंस को कानून और पर्यटन मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।  

इसी कड़ी में डॉ बलजीत कौर को पंजाब (Punjab Government) का सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया है। हरभजन सिंह ईटीओ को बिजली मंत्री बनाते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। लाल चंद कटारुचक को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। कुलदीप सिंह धालीवाल ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री होंगे। लालजीत सिंह भुल्लर को परिवहन मंत्री होंगे। ब्रह्मा शंकर जिम्पा को जल के साथ-साथ आपदा मंत्रालय की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.