ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

Bhagwant Mann ने पंजाब के विधायकों के पेंशन नियम में किया बड़ा संसोधन, अब मिलेगा सिर्फ एक टर्म का पेंशन

Photo Source :

Posted On:Friday, March 25, 2022

चंडीगढ़ (पंजाब), 25 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन)       पंजाब में प्रचंड बहुमत के साथ चुनकर आने के बाद आम आदमी पार्टी (aap) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) एक के बाद एक बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में भगवंत मान ने आज पंजाब के खजाने में सेंध लगाने वाले एक नियम में संशोधन करने की घोषणा की है। इसके तहत उन्होंने पंजाब के विधायकों और उनके परिवार को दी जाने वाली पेंशन नियम (Pension Rule Punjab MLA) में संशोधन किया है। 

पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आज दोपहर ऐलान किया कि आज हमने एक और बड़ा फैसला लिया है। पंजाब के विधायकों के पेंशन फॉर्मूले में बदलाव किया जाएगा। विधायक अब केवल एक पेंशन के पात्र होंगे। पंजाब के विधायकों, पूर्व विधायकों को अब केवल एक कार्यकाल के लिए पेंशन मिलेगी, भले ही एक विधायक ने 5 या 6 बार सेवा की हो और प्रत्येक कार्यकाल के लिए अतिरिक्त पेंशन नहीं दी जाएगी।  

पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने इसके बाद यह भी ऐलान किया कि विधायकों के परिवारों को दिए जाने वाले भत्तों (पारिवारिक पेंशन) में भी होगी कटौती की जाएगी। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि विधायक पेंशन पर खर्च किए जा रहे हजारों करोड़ रुपए अब पंजाब के लोगों के लाभ के लिए उपयोग किए जाएंगे। 

भगवंत मान (Bhagwant Mann) की आज की घोषणा का बहुत बड़ा असर होने वाला है। सबसे पहले कि इस घोषणा के सही होने के बाद भी विपक्षी दल के विधायक या विशेष रूप से पूर्व विधायक इस फैसले पर बवाल करने वाले हैं। दुसरा यह कि इस पूर्व विधायक पेंशन फंड और पारिवारिक पेंशन के कम होने से पंजाब के खजाने से बोझ कम होगा। इससे राज्य को अपने कर्ज को चुकाने में बहुत सहयोग मिलेगा। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.