ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

भगवंत मान होंगे होंगे पंजाब में AAP के मुख्यमंत्री उम्मीदवार, 93 फ़ीसदी लोगों ने किया पसंद`

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 18, 2022

चंडीगढ़, 18 जनवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)     बहुत ही कम समय मे पंजाब की राजनीति में अपनी पैठ जमा चुके आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए  पूर्व हास्य अभिनेता और पंजाब के संगरूर से लोकसभा सांसद भगवंत मान को मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर चुना है।

ज्ञात हो कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में एक मुख्यमंत्री के चेहरे के साथ चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, और इसी उद्देश्य से लोगों का मत जानने के लिए विगत दिनों एक मोबाइल नम्बर जारी करते हुए अगले मुख्यमंत्री के नाम का सुझाव देने का आग्रह किया था। आम आदमी पार्टी के अनुसार लगभग 21 लाख लोगों ने अपने सुझाव भेजें, और उनमें से 93.3% लोगों ने भगवंत मान को पंजाब का अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहा है।

इस बात की संभावना तो ऐसे पहले से ही थी, मगर आज दोपहर लगभग 12 बज़े AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस बात की आधिकारिक घोषणा की। इस घोषणा को सुन कर भगवंत मान काफ़ी भावुक हो गए और उन्होंने अरविंद केजरीवाल को गले से लगा लिया। बाकी AAP नेताओं ने भी भगवंत मान को बधाइयां दी। इस अवसर पर मौजूद AAP कार्यकर्ता ने ढोल नगाड़े के साथ खुशियां मनाई। 

हालांकि यह अभी भी भगवंत मानसिर्फ एक पार्टी के मुख्यमंत्री कैंडिडेट हैं। फाइनल रूप से पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के लिए उन्हें आगामी 20 फरवरी (पंजाब मतदान की तिथि को 14 फरवरी से बढ़ा कर 20 फरवरी कर दिया गया है।) के मतदान और फिर 10 मार्च के मतगणना की सीमा को पार करते हुए आप को बहुमत दिलाना होगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.