ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

भोपाल: प्रदेश में एक महीने बाद आए कोरोना के 8 हजार से कम केस

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 15, 2021

भोपाल, 15 मई । कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने लगाए गए लॉकडाउन और सख्ती का परिणाम अब दिखाई देने लगा है। मध्यप्रदेश में संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 7,571 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। एक महीने बाद यह पहला मौका है, जब नए केस 8 हजार से कम आए हैं।
 
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 10 दिनों से प्रदेश में कोरोना के केस हर दिन कम हो रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट 10 दिन में 18 फीसद से घटकर 11 फीसद पर आ गया है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 5 जिले दतिया, भिंड, मुरैना, अशोकनगर और गुना में 50-50 से भी कम केस दर्ज किए गए। नए संक्रमितों को मिलाकर प्रदेश में कुल संक्रमित 7 लाख 24 हजार 279 हो गए है। इसमें से 6 लाख 17 हजार 396 संक्रमित कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना से 6 हजार 913 मौतें हो चुकी हैं। इसमें 14 मई को हुई 72 मौतें भी शामिल हैं।
 
 गौरतलब है कि कोरोना से मई के 14 दिनों में 1,111 मौतें हो चुकी हैं। हालांकि पॉजिटिविटी रेट लगातार कम होता जा रहा है। 14 मई को यह 11 फीसद पर आ गया है। 13 मई को 12 फीसद दर्ज किया गया था। जो मई के शुरुआत में 25 फीसद तक पहुंच गया था।
 
मध्यप्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 99 970 पर पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में इंदौर में 1548 , भोपाल में 1241 , ग्वालियर में 376 और जबलपुर में 301 नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा भोपाल में 9 मौतें हुईं। इंदौर और ग्वालियर में 8-8 और जबलपुर में 3 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.