ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

बिहार के बांका जिले के एक मदरसे में हुआ बड़ा बम ब्लास्ट, जांच की जा रही है

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 8, 2021

बांका (बिहार), 8 जून 2021  बिहार के बांका जिले के एक मदरसे में बड़ा बम ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट मदरसे से सटे एक कमरे में हुआ। ब्लास्ट इतना शक्तिशाली था कि एक ही झटके में पूरा मदरसा जमींदोज हो गया। साथ ही आसपास के मकानों में भी बहुत तेज झटके महसूस किए गए। 

 

किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए विस्फोट की घटना के तुरंत बाद बांका एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव, बांका थानाध्यक्ष शंभू यादव सहित भारी संख्या में पुलिस बल को घटना स्थल पर तैनात कर दिया गया था।  मामले की जांच के लिए डॉग स्‍क्‍वॉड और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।.हालांकि इस बम ब्लास्ट में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, मगर स्थानीय महिलाओं के अनुसार 4 घायल लोग ब्लास्ट के तुरंत बाद मदरसे से निकलते हुए देखे गए हैं। पुलिस अभी जांच कर रही है। 

 

बांका जिले के पुलिस अधीक्षक अरविंद गुप्ता ने इस ब्लास्ट के बारे में बात करते हुए कहा, “लॉकडाउन के कारण मदरसा काम नहीं कर रहा था। हम एफएसएल टीम और बम दस्ते के मौके पर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल किसी के घायल होने का कोई सबूत नहीं है। विस्फोट के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।" 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.