ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

पंजाब की राजनीति में आज बड़े बदलाव की संभावना, AAP, कॉंग्रेस और भाजपा तीनों पार्टियों के लिए बड़ा दिन

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 30, 2021

चंडीगढ़, 30 सितंबर (न्यूज हेल्पलाइन)     आज 30 सितंबर का दिन पंजाब की राजनीति के लिए बड़ा दिन साबित हो सकता है। आज पंजाब के तीन बड़ी पार्टियों में बड़े बदलाव आ सकते हैं। ये पार्टियां हैं अरविंद केजरिवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP), काँग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)। 

ज्ञात हो कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कल 29 सितंबर को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और उनके बीच लगभग एक घंटे तक वार्ता हुई थी। इसी क्रम में कैप्टन अमरिंदर सिंह आज 30 सितंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल से मुलाकात करने वाले हैं। इन मुलाकातों से कैप्टन के भाजपा में शामिल होने की संभावनाओं से जोड़ कर देखा जा रहा है। अगर कैप्टन भाजपा में शामिल होते हैं, तो पंजाब में भाजपा को एक बड़ा चेहरा मिल जाएगा। ज्ञात हो कि कैप्टन को हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया गया था। 

एक दूसरी संभावना में पंजाब कॉंग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू दो केंद्रों पर बने हुए हैं। नवजोत सिंह के आम आदमी पार्टी (AAP) मे शामिल होने की अटकलों के बीच उनकी मुलाकात पंजाब के मुख्यमंत्री से निर्धरित की गई है। ज्ञात हो कि सिद्धू ने खुद ट्वीट करके जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ने मुझे बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। आज दोपहर 3:00 बजे पंजाब भवन, चंडीगढ़ पहुंचकर जवाबी कार्रवाई करेंगे, किसी भी चर्चा के लिए उनका स्वागत है। विदित हो कि सिद्धू में कॉंग्रेस में रहने के लिए मनाने की यह अंतिम कोशिश हो सकती है। 

बता दें कि इसी संदर्भ में आज लुधियाना में जब AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से जब पूछा गया कि क्या नवजोत सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे, तो उन्होंने यह जवाब दिया कि यह एक काल्पनिक सवाल है, अगर ऐसा कुछ होता है तो हम आपको सबसे पहले बताएंगे।

ऐसा लगता है जैसे अरविन्द केजरिवाल भी सिद्धू के पंजाब के मुख्यमंत्री से मुलाकात के नतीजों का ही इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में अरविंद केजरिवाल ने काँग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब ने बड़ी उम्मीदों के साथ कांग्रेस की सरकार बनाई थी। लेकिन आज उन्होंने सरकार का मजाक उड़ाया है। सत्ता के लिए गंदी लड़ाई चल रही है। उनके सभी नेता सीएम बनना चाहते हैं। इतनी अंदरूनी कलह है कि सरकार गायब हो गई है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.